Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Virat Kohli New Tattoo: IPL 2026 से पहले विराट ने बनवाया फुल स्‍लीव टैटू, दिखाता है कोहली की जिंदगी का सफर

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 03:16 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह अपनी बल्‍लेबाजी या प्रैक्टिस को लेकर नहीं, बल्कि टैटू के कारण सु ...और पढ़ें

    HighLights

    1. IPL 2026 पहले मैच में RCB-SRH की टक्‍कर 

    2. पहले ही दिन एक्‍शन में नजर आएंगे विराट 

    3. 19वें सीजन में इतिहास रच सकते विराट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह अपनी बल्‍लेबाजी या प्रैक्टिस को लेकर नहीं, बल्कि टैटू के कारण सुर्खियों में हैं। विराट कोहली का नया फुल स्‍लीव टैटू सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्‍तान ने अपनी लेफ्ट आर्म पर कमल और चमेली के फूल वाला एक नया फुल-स्लीव टैटू दिखाया। इस टैटू का अर्थ काफी गहरा और पर्सनल है।

    यह बड़े टैटू का हिस्‍सा

    एलियंस टैटू इंडिया द्वारा बनाया गया यह टैटू कोई अलग टैटू नहीं है, बल्कि एक बड़े टैटू का हिस्सा है। यह कोहली के सालों के सफर को दर्शाता है। स्टूडियो ने बताया कि काम अभी जारी है और कोहली क्रिकेट कमिटमेंट के बीच समय निकालकर धीरे-धीरे इसे पूरा कर रहे हैं।

    कुछ पार्ट्स को कवर किया

    कंसेप्‍ट को समझाते हुए आर्टिस्‍ट ने बताया, यह कलाकृति उनके व्यक्तिगत जीवन की यात्रा से प्रेरित है। यह उनके द्वारा अनुभव किए गए परिवर्तन, उनकी उपलब्धियों, उनके द्वारा प्राप्त की गई स्थिति और उनके द्वारा आगे बढ़ने की दिशा को दर्शाती है। आर्टिस्‍ट ने बताया, कुछ पार्ट्स को कवर करना था। कुछ को रिफाइंड और रिस्टोर करना था। और भी चीजों को जोड़ना था।

    कीचड़ में उगता है कमल

    स्टूडियो ने कहा, "कमल एक ऐसा फूल है जो कीचड़ में उगता है, जिस गंदगी में यह उगता है उससे अछूता रहता है। चाहे वह किसी भी वातावरण से आए, शुद्धता के साथ खिलता है। यह शांति, लचीलापन और सद्भाव का प्रतीक है। ये गुण कोहली के करियर के विभिन्न चरणों में उनके अनुशासन और एकाग्रता को दर्शाते हैं। कलाकार ने कहा, "कई मायनों में यह उनकी अपनी यात्रा को दिखाता है।"

    खबरें और भी

     

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Aliens Tattoo (@alienstattooindia)

     

    28 मार्च से हो रहा आगाज

    IPL 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। 28 मार्च, शनिवार को यह मुकाबला एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। कोहली एक बार फिर मैदान पर वापसी करने और रन बनाने के लिए बेताव हैं। वह लीग में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज भी हैं। इस सीजन उनके पास 9000 रन का आंकड़ा छूने का मौका है। कोहली ने लीग के 267 मैच की 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: 'पांच पांडव मचाएंगे तांडव', आईपीएल के पहले मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

    यह भी पढ़ें- RCB vs SRH Playing 11: बखिया उधेड़ने वाले बैटर्स के साथ मैदान में उतरेंगी दोनों टीम, IPL 2026 के पहले ही मैच में रन वर्षा!