यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Republic Day 2024: 6 साल पहले 26 जनवरी के दिन Team India ने एडिलेड में गाढ़ा था जीत का झंडा, Virat Kohli ने बल्ले से की थी रनों की बरसात
India 1st win on 26th January 26 जनवरी का दिन (Republic Day 2024) भारत के लिए काफी खास है। हमारे पाठक भी यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि भारत ने 26 जन ...और पढ़ें

HighLights
- भारत ने 1968 में पहली बार 26 जनवरी के दिन मैच खेला था
- भारत ने 2016 में पहली बार 26 जनवरी के दिन किसी मैच में जीत दर्ज की थी
- एमएस धोनी की कप्तानी में एक बार फिर भारत ने 26 जनवरी को इतिहास रचा था
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India first win on 26th January: 26 जनवरी का दिन भारत के लिए काफी खास है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इसके साथ ही क्रिकेट में भी इस दिन की काफी अहमियत है।
26 जनवरी के दिन भारत का पहला मैच
इस बीच हमारे पाठक भी यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि भारत ने 26 जनवरी को पहली बार किस मैच में जीत दर्ज की थी। आज हम आपके लिए इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं। भारत ने 1968 में पहली बार 26 जनवरी के दिन ऑस्ट्रेलिया IND VS AUS के खिलाफ मैच खेला था।
2016 में मिली भारत को पहली जीत
भारत ने 26 जनवरी के दिन चार मैच खेले थे, जिसमें तीन में भारत को हार का सामना करना पड़ा था और एक का कोई नतीजा नहीं निकला था। क्रिकेट फैंस के लिए एक निराशाजनक बात यह है कि भारत ने 2016 में पहली बार 26 जनवरी के दिन किसी मैच में जीत दर्ज की थी। एमएस धोनी MS Dhoni की कप्तानी में एक बार फिर भारत ने 26 जनवरी को इतिहास रचा था।
अजब संयोग
चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान भारत ने 26 जनवरी के दिन सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने एडिलेड में खेले गए मुकाबले में 37 रन से जीत दर्ज की थी। जसप्रीत बुमराह Jasprit Bumrah और हार्दिक पांड्या ने मैच में डेब्यू किया था। मैच में ऑस्ट्रेलिया मे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
खबरें और भी
कोहली ने खेली तूफानी पारी
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने 55 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के लगाकर 90 रन की नाबाद पारी खेली थी। कोहली Virat Kohli ने सुरेश रैना के साथ मिलकर 87 गेंदों में 134 रन की मैच विनिंग पार्टनरशिप की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए शेन वॉटसन ने 2 विकेट लिए थे। साथ ही जेम्स फॉकनर ने 1 विकेट अपने नाम किया था।
बुमराह ने लिया सर्वश्रेष्ठ तीन विकेट
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एरोन फिंच ने 44 रन की पारी खेली थी। भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे। इसके अलावा अश्विन और जडेजा ने 2-2 विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या ने भी 2 विकेट लिए। आशीष नेहरा ने 1 विकेट लिया। विराट कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया था।