T20 World Cup 2026 Final: सुखबीर सिंह ओहोहोहो पर गूंज उठा स्टेडियम, रिकी मार्टिन ने लगाया मनोरंजन का तड़का
इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। 7 फरवरी से शुरू हुआ टी20 विश्व कप 2026 अब 29 दिन बाद फाइनल मैच तक पहुंच गया है। ...और पढ़ें

फैंस का हुआ भरपूर मनोरंजन
HighLights
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा फाइनल
भारत-न्यूजीलैंड टीम की होगी टक्कर
दर्शकों से खचाखच भरा है मैदान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। 7 फरवरी से शुरू हुआ टी20 विश्व कप 2026 अब 29 दिन बाद फाइनल मैच तक पहुंच गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टूर्नामेंट की 2 बेस्ट टीम भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
समापन समारोह हुआ
निर्णायक मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी हुई। इसमें इंटरनेशनल स्टार रिकी मार्टिन और पंजाबी पॉप सिंगर सुखबीर सिंह ने परफॉर्म किया। ग्लोबल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन और सुखबीर सिंह ने अपने परफॉर्मेंस से क्रिकेट प्रेमियों को को मंत्र मुग्ध कर दिया। सुखबीर सिंह ने आंख लड़ गई लड़ गई, तारे गिन गिन याद में तेरी से दर्शकों का दिला जीत लिया। रिकी मार्टिन ने मारिया-मारिया गाकर दर्शकों को कुर्सी छोड़ने पर मजबूर किया।
Ricky Martin lit up Ahmedabad with an all-time classic groover 🕺🎤
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 8, 2026
Watch the #T20WorldCup Final, broadcast details ▶️ https://t.co/Wf4VaE4pSJ pic.twitter.com/1c9Pt4Blwf
दो बार ग्रैमी पुरस्कार और 5 बार लैटिन ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके रिकी मार्टिन अपनी दमदार इंटरनेशनल परफॉर्मेंस से मैदान पर मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मार्टिन के हिट गानों में 'लिविन ला विडा लोका', 'शी बैंग्स' और फुटबॉल का मशहूर गीत 'द कप ऑफ लाइफ' (ला कोपा डे ला विडा) शामिल हैं। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में फैंस का दिल जीत लिया।
लोकल का तड़का लगा
- गुजराती संगीत की दिग्गज गायिका फाल्गुनी पाठक ने भी परफॉर्म किया।
- उन्होंने अहमदाबाद में हो रहे फाइनल में स्थानीय रंग बिखेरे।
- 'मैंने पायल है छनकाई' और 'ओ पिया' जैसे लोकप्रिय गानों के लिए मशहूर फाल्गुनी पाठक के साथ 50 बॉलीवुड डांसर ने प्रस्तुति दी।
- आधुनिक पंजाबी पॉप संगीत के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक सुखबीर 'इश्क (ओह हो हो हो)' और 'दिल करे' जैसे चार्ट-टॉपिंग हिट गानों के लिए विश्व स्तर पर जाने जाते हैं।
- उन्होंने फैंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
The crowd in Ahmedabad grooves to Sukhbir's 𝘪𝘴𝘩𝘲 𝘵𝘦𝘳𝘢 𝘵𝘢𝘥𝘱𝘢𝘷𝘦 ahead of the #T20WorldCup Final 🎵🕺
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 8, 2026
Catch the performances LIVE, broadcast details ▶️ https://t.co/Wf4VaE4pSJ pic.twitter.com/zsZiAM20B8
यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final Live Streaming: टी20 विश्व कप के फाइनल में आज भारत-न्यूजीलैंड की जंग, फ्री में ऐसे देखें यह मुकाबला
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फाइनल से पहले पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी ट्रॉफी