विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025: ऋषभ पंत होंगे कप्‍तान! 18वें सीजन में कैसी होगी PBKS, Ricky Ponting ने कर दिया खुलासा

Published: Fri, 01 Nov 2024 11:11 PM (IST)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए गुरुवार को सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्‍लेयर्स की सूची जारी की। पंजाब किंग्‍स ...और पढ़ें

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पोंटिंग को नहीं किया रिटेन। इमेज- बीसीसीआई
दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पोंटिंग को नहीं किया रिटेन। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. पंजाब किंग्‍स ने अब तक नहीं जीता खिताब
  2. 2014 में रनरअप थी पंजाब किंग्‍स
  3. PBKS ने सिर्फ 2 ही प्‍लेयर्स को किया रिटेन

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 के लिए गुरुवार को सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्‍लेयर्स की लिस्‍ट जारी की। पंजाब किंग्‍स ने सबसे कम 2 अनकैप्‍ड प्‍लेयर्स पर भरोसा जताया। PBKS ने शशांक सिंह (5.5 करोड़ रुपये) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़ रुपये) को रिटेन किया।

ऐसे में फ्रेंचाइजी सबसे ड़े पर्स के साथ मेगा ऑक्‍शन में उतरेगी। पंजाब के पर्स में 110.5 करोड़ रुपये हैं। हालांकि, पंजाब किंग्‍स को पूरी टीम ही बनानी है। उन्‍हें नए कप्‍तान की तलाश है। ऐसे में पंजाब किंग्‍स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने फ्रेंचाइजी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा

रिकी पोंटिंग ने कहा कि वह चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पंजाब किंग्स "सबसे मनोरंजक फ्रेंचाइजी" बने। पंजाब किंग्‍स ने अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में बताया, "मैं एक नई शुरुआत को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हूं। रिटेंशन लिस्‍ट के साथ इसकी शुरुआत हो गई है। यह अच्छी तरह से डॉक्यूमेंटड है कि मैंने पंजाब किंग्स के साथ क्या किया है।"

सबसे डायनमिक फ्रेंचाइजी बने

पोंटिंग ने कहा, "हमने 2 अनकैप्‍ड प्‍लेयर्स को रिटेन किया है। हम लंबे समय से सबसे बड़े पर्स के साथ नीलामी में जा रहे हैं। इसलिए, हमारे पास खिलाड़ियों की एक पूरी टीम को एक साथ रखने की क्षमता है। मैं चाहता हूं कि हम आईपीएल में सबसे डायनमिक और सबसे मनोरंजक फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों का ग्रुप बनें।"

पंत नीलामी के लिए उपलब्‍ध हैं

केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाइंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया है। पोटिंग ने इस पर हैरानी जताई। उन्‍होंने कहा, "बहुत सारे रोमांचक खिलाड़ी हैं। यदि आप चाहें तो मैं कुछ गैर-भारतीय रिटेन्शन से थोड़ा हैरान हूं, क्योंकि श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत दोनों नीलामी में उपलब्ध हैं।"

ये भी पढ़ें: 'कोई बहुत जल्द पीली जर्सी पहनेगा', सुरेश रैना ने किया बड़ा खुलासा, दिल्ली में हुई मुलाकात का बताया किस्सा

केकेआर ने 6 प्‍लेयस रिटेन किए

IPL 2025 के लिए रिटेंशन की बात करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्‍थान रॉयल्‍स ने सबसे ज्‍यादा 6-6 प्‍लेयर को रिटेन किया। वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 5-5 प्‍लेयर्स को बरकरार रखा। गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंटस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 5-5 प्‍लेयर पर दांव लगाया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 4 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 प्‍लेयर्स को अपने साथ जोड़ा है।

ये भी पढ़ें: IPL: 200 करोड़ से ज्‍यादा कमा चुके हैं रोहित-विराट, धोनी भी नहीं हैं पीछे, जानें लीग से सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले टॉप-5 क्रिकेटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।