Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rinku Singh के बैट मांगने की आदत फिर कैमरे में हुई कैद, इस बार किस दिग्‍गज का बल्‍ला ले उड़े? Video में दिखा

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 08:27 PM (IST)

    केकेआर के उप-कप्‍तान रिंकू सिंह के बैट मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। ...और पढ़ें

    रिंकू सिंह (Pic Credit- Screengram Mumbai Indians X)

    रिंकू सिंह (Pic Credit- Screengram Mumbai Indians X)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कोलकाता नाइटराइडर्स के उप-कप्‍तान रिंकू सिंह अपनी विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन साथ ही साथ आईपीएल के दौरान खिलाड़‍ियों से बल्‍ले मांगने के कारण भी वो सुर्खियों का हिस्‍सा बने रहते हैं।

    पिछले आईपीएल में कई बार देखने को मिला कि रिंकू सिंह ने विराट सह‍ित कई दिग्‍गजों से बल्‍ले की मांग की। आईपीएल 2026 में रविवार को एक बार फिर अलीगढ़ के खिलाड़ी के बल्‍ला मांगने की आदत कैमरे में कैद हो गई। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच वानखेड़े स्‍टेडियम पर संपन्‍न मैच के बाद रिंकू सिंह के ड्रेसिंग रूम का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    वीडियो में क्‍या दिखा

    मुंबई इंडियंस ने 21 सेकंड की एक क्लिप अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर शेयर की है। इसमें दिखा कि अंगरिक्ष रघुवंशी गेंद को बल्‍ले से चेक कर रहे हैं। एमआई के सूर्यकुमार यादव गेंद लेकर रघुवंशी को बल्‍ला चेक करने के लिए देते हैं। पास में ही रिंकू सिंह खड़े यह सब देख रहे हैं। रघुवंशी के बल्‍ले से गेंद दूर गई तो रिंकू ने कहा- छाती पर मार दी।

    तभी वीडियो में दिखाया- कुछ पल बाद। रिंकू सिंह कैमरे पर हाथ लगाते हुए कहते हैं - मेरा बैट नहीं है। फिन एलेन का बैट है। रिंकू बैट लेकर एमआई के ड्रेसिंग रूम से बाहर जाते हुए नजर आते हैं।

    खबरें और भी

    रिंकू की मजेदार हरकत

    तभी तिलक वर्मा की पीछे से आवाज आती है - अरे कितना बैट लोगे। इधर आओ...इधर आओ। रिंकू पीछे पलटते हैं तो तिलक कहते हैं - इधर आओ...दिखाओ। तब रिंकू बिना जवाब दिए अपने ड्रेसिंग रूम में लौट जाते हैं।

    रिंकू सिंह ने बताना चाहा कि वो केकेआर के ओपनर फिन एलेन का बल्‍ला दिखाने के लिए लाए थे। जबकि एमआई के खिलाड़‍ियों की मानें तो रिंकू सिंह फिर एक दिग्‍गज बल्‍लेबाज का बल्‍ला लेकर केकेआर के चेंजिंग रूम में लौट गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब गुदगुदा रहा है।

    रिंकू का प्रदर्शन

    बता दें कि केकेआर के आईपीएल 2026 के पहले मैच में रिंकू सिंह ने बल्‍ले से उपयोगी योगदान दिया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 21 गेंदों में चार चौके की मदद से नाबाद 33 रन बनाए। इसके अलावा उन्‍होंने सूर्या का कैच लपका था।

    केकेआर हुआ निराश

    वहीं, अगर मैच की बात करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स के आईपीएल 2026 की शुरूआत निराशाजनक रही। अजिंक्‍य रहाणे के नेतृत्‍व वाली केकेआर को मुंबई इंडियंस के हाथों 5 गेंदें शेष रहते 6 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

    वानखेड़े स्‍टेडियम पर केकेआर ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। जवाब में एमआई ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

    यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह को KKR ने दिया तोहफा, मैदान के अंदर बड़ा कारनामा करता दिखेगा अलीगढ़ का 'कोहिनूर'

    यह भी पढ़ें: Rinku Singh बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्‍या होगा रोल? जानिए पूरी डिटेल