Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले मुश्किल में फंसे रिंकू सिंह, एक पोस्ट के कारण दर्ज हुई शिकायत

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 09:54 PM (IST)

    क्रिकेटर रिंकू सिंह की इंटरनेट मीडिया पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। करणी सेना ने अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जां ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य क्रिकेटर रिंकू सिंह की ओर से इंटरनेट मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। करणी सेना के पदाधिकारियों ने अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    रिंकू सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर देवी-देवताओं की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये बनाया गया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दिखाया गया कि रिंकू सिंह मैदान पर लगातार छक्के मारते जा रहे हैं। उसपर लिखकर आ रहा है कि तुमको सफलता किसने दिलाई? उसके जवाब में ये वीडियो दिखाया जाता है कि इन्होंने (भगवान ने) सफलता दिलाई है।

    इसलिए हुआ विवाद

    उसमें हनुमानजी काला चश्मा लगाकर कार चलाते दिखाए गए। उनके समीप भगवान शिव काला चश्मा लगाए बैठे व पीछे अन्य देवी-देवता काला चश्मा पहने दिखाए गए हैं। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर ने तहरीर में कहा है कि रिंकू सिंह की ओर से पोस्ट प्रसारित हो रही है, जिसमें एक गाड़ी में कुछ हिंदू देवताओं को काला चश्मा लगाकर अंग्रेजी गाना बजाते हुए दिखाया गया है। इससे जनभावनाएं आहत हो रही हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। थानाप्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    टी20 सीरीज पर नजरें

    जहां तक क्रिकेट के मैदान की बात है तो रिंकू सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज की तैयारी में वयस्त हैं। वह टीम का अहम हिस्सा हैं। सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाना है। रिंकू इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में लग जाएंगे जिसकी शुरुआत सात फरवीर से हो रही है। ये वर्ल्ड कप आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: खराब टीम चयन और रणनीति ने लिखी हार की पटकथा

    यह भी पढ़ें- 'स्‍कूल लौट जाओ और कप्‍तानी सीखो', Shubham Gill को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हार के बाद लगी जोरदार फटकार