Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rinku Singh Net Worth: महल जैसा घर, करोड़ों में सैलरी... बादशाह जैसी जिंदगी जीते हैं भारतीय स्टार रिंकू सिंह

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 01:35 PM (IST)

    Rinku Singh Net Worth in Rupees: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने पिता की गंभीर बीमारी के कारण टी20 विश्व कप कैंप छोड़कर घर लौट आए हैं। उनकी कुल संपत्त ...और पढ़ें

    Rinku Singh Net Worth: कितनी हैं रिंकू सिंह की नेटवर्थ?

    Rinku Singh Net Worth: कितनी हैं रिंकू सिंह की नेटवर्थ?

    HighLights

    1. रिंकू सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं

    2. रिंकू सिंह अचानक भारतीय कैंप छोड़कर घर लौटे

    3. पिता की तबीयत खराब होने के चलते रिंकू को अचानक जाना पड़ा घर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रिंकू सिंह... भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा सितारा, जिसने पिछले कुछ समय से अपने खेल और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने पिछले साल सांसद प्रिया सरोज से सगाई की थी। बाएं हाथ के बैटर रिंकू सिंह क्रिकेट के अलावा आईपीएल से भी मोटी कमाई करत हैं।

    मौजूदा समय में वो भारतीय टीम की टी20 विश्व कप का हिस्सा हैं, लेकिन अचानक उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम का साथ छोड़कर अपने घर लौटना पड़ा है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है और वह ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। इस वजह से रिंकू बीच टूर्नामेंट कैंप छोड़कर घर चले गए हैं। इस बीच उनकी खूब चर्चा होने लगी है। ऐसे में जानते हैं रिंकू सिंह की नेटवर्थ कितनी हैं और उनकी कमाई का जरिया क्या-क्या है?

    Rinku Singh Net Worth: कितनी हैं रिंकू सिंह की नेटवर्थ?

    दरअसल, रिंकू सिंह की नेटवर्थ लगभग 9 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है। इसके अलावा वो विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करते हैं। बीसीसीआई से उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये सैलरी मिलती हैं। भारतीय बोर्ड के ग्रेड-सी में वह अनुबंधित हैं। इसके अलावा उनकी आईपीएल से खूब कमाई होती हैं। 

    आईपीएल 2026 के लिए केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। साल 2024 की शुरुआत तक आईपीएल में केकेआर की टीम उन्हें 55 लाख रुपये देती थी, लेकिन 2025 के बाद से उन्हें करोड़ों रुपये मिलने लगे। 

    गौरतलब हो कि रिंकू सिंह को पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने साल 2017 की नीलामी में 10 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। साल 2018 के सीजन में रिंकू सिंह को 80 लाख रुपये की कीमत में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में शामिल किया।

    खबरें और भी

    Rinku Singh को हैं महंगी कारों का शौक

    रिंकू सिंह के नाम अलीगढ़ में एक आलीशान घर है, 2 नवंबर 2024 को उन्हें घर की चाबी सौंपी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई गई है। रिंकू सिंह के पास Ford Endeavour, Toyota Innova और Mahindra Scorpio-N जैसी महंगी कारें भी हैं। 

    रिंकू की होने वाली दुल्हिनया प्रिया सरोज

    रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज की नेटवर्थ की बात करें तो वो 11.25 लाख रुपये है, जो रिंकू से काफी कम है। 2024 लोकसभा चुनाव में प्रिया के द्वारा दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास दो अलग-अलग बैंक अकाउंट को मिलाकर 11.25 लाख रुपये हैं। 

    यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह का सपना पूरा करने को पिता ने किया संघर्ष, घर-घर पहुंचाए सिलेंडर; खेल प्रेमी कर रहे प्रार्थना

    यह भी पढ़ें- Rinku Singh टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 को बीच में छोड़कर घर लौटे, गंभीर हालत में पिता को वेंटिलेटर पर रखा गया