Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rinku Singh Net Worth: फर्श से अर्श पर पहुंचे हैं रिंकू सिंह, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक; क्‍या है कमाई का जरिया?

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 08:24 PM (IST)

    आईपीएल में पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाकर चर्चा में आने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह अब जल्द नई पारी खेलेंगे। वह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं ...और पढ़ें

    Rinku Singh Net Worth, केकेआर ने 13 करोड़ में किया है रिटेन।
    Rinku Singh Net Worth, केकेआर ने 13 करोड़ में किया है रिटेन।

    HighLights

    1. रिंकू सिंह का सांसद प्रिया सरोज से रिश्ता तय
    2. केकेआर ने 13 करोड़ रुपये में किया है रिटेन
    3. अलीगढ़ में खरीदा है आलीशान बंगला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह की मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की खबर है। हालांकि, प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है। ऐसे में हर तरफ रिंकू सिंह के नेटवर्थ की चर्चा है। पिछले साल ही रिंकू सिंह ने अलीगढ़ में एक बंगला खरीदा है।

    इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में घोषित हुई भारतीय टी20 टीम में रिंकू सिंह को जगह मिली है। इससे पहले आईपीएल 2025 के लिए डिफेंडिंग चैंपियन KKR ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया। जिन 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया, उसमें रिंकू सिंह भी एक बड़ा नाम थे। 55 लाख रुपये की सैलरी से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया गया है।

    8 करोड़ रुपये हैं रिंकू सिंह की नेटवर्थ

    यानी 2022 की नीलामी के मुकाबले अब रिंकू सिंह की सैलरी करीब 24 गुना ज्यादा हो जाएगी। ये रकम रिंकू सिंह के संघर्ष और कामयाबी को दिखाती है। साल 2024 की शुरुआत तक रिंकू सिंह की संपत्ति करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इसमें उनकी वार्षिक आय करीब 60 से 80 लाख रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा उनके आईपीएल फीस, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट और कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट है।

    महंगी कारों का है शौक

    रिंकू सिंह के नाम अलीगढ़ में एक आलीशान घर है, 2 नवंबर 2024 को उन्हें घर की चाबी सौंपी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये बताई गई है। रिंकू सिंह के पास Ford Endeavour, Toyota Innova और Mahindra Scorpio-N जैसी महंगी कारें भी हैं।

    खबरें और भी

    पंजाब किंग्स के बाद रिंकू

    गौरतलब हो कि रिंकू सिंह को पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने साल 2017 की नीलामी में 10 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। साल 2018 के सीजन में रिंकू सिंह को 80 लाख रुपये की कीमत में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में शामिल किया।

    अब पलट गई है किस्मत

    रिंकू को आईपीएल सीजन 2019, 2020 और 2021 में भी KKR से 80-80 लाख रुपये मिले, लेकिन रिंकू को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में केकेआर ने 55 लाख रुपये में खरीदा। रिंकू सिंह ने साल 2023 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के लगाकर गदर काटा था। साल 2024 में भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। 2025 में किस्मत पलटी और अब उन्हें KKR ने ही 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

    यह भी पढ़ें- Rinku Singh का हुआ रोका, समाजवादी पार्टी की इस नेता के साथ लेंगे 7 फेरे