Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rinku Singh Engagement: परिवार के सामने रिंकू करेंगे प्यार का इजहार! प्रिया को लखनऊ में पहनाएंगे रिंग

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 07:11 AM (GMT+05:30)

    8 जून 2025 यानी आज भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) समाजवाजी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj)को रिंग पहनाने वाले हैं। दोनों की स ...और पढ़ें

    Rinku Singh परिवार के सामने Priya Saroj को पहनाएंगे रिंग
    Rinku Singh परिवार के सामने Priya Saroj को पहनाएंगे रिंग

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rinku Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम जब भी लिया जाता है तो फैंस के दिमाग में सबसे पहले उनके वो लगातार 5 छक्के याद आते हैं, जो उन्होंने आईपीएल 2023 में यश दयाल के ओवर में लिए थे। रिंकू की जिंदगी उस मैच के बाद ऐसी पलटी कि उन्हें आज बच्चा-बच्चा जानता हैं।

    क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बनाने के बाद अब रिंकू अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। आज यानी 8 जून 2025 को रिंकू (Rinku Singh) समाजवाजी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj Ring Ceremony)को रिंग पहनाने वाले हैं। दोनों की सगाई और तारीख पहले ही सामने आ चुकी थी। अब 8 जून यानी रविवार को लखनऊ के पांच सितारा होटल Centrum में दोनों की सगाई होगी।

    Rinku की Priya Saroj से होगी आज सगाई

    दरअसल, 8 जून 2025 को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (Rinku Singh and Priya Saroj Engaged) की सगाई होनी है। दोनों की रिंग सेरेमनी का समय दोपहर 1 बजे का रखा गया है, जिसमें दोनों परिवार वालों को मिलाकर लगभग 300 लोग शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के अलावा पार्टी के बड़े नेता सेरेमनी में नजर आ सकते हैं। दोनों की सगाई आज लखनऊ के Centrum होटल में होगी।

    सगाई में रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट पहने हुए नजर आएंगे, जिसे मुंबई के नामचीन फैशन डिजाइनर ने तैयार किया है। रिंकू सिंह के परिवार वालों ने सगाई में दुल्हन प्रिया को शगुन के लिए जेवर और साड़ियां खरीदी हैं। वहीं, फैंस को तो बस इंतजार हैं रिंकू और प्रिया सरोज की सगाई की फोटो का।

    खबरें और भी

    300 मेहमानों को किया गया इनवाइट

    रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनीके लिए अखिलेश-डिंपल समेत 300 मेहमानों को इनवाइट किया गया है। लिस्ट में जया बच्चन, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, सांसद पुष्पेंद सरोज, सांसद इकरा हसन, पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार समेत कई सांसद मंत्री हैं।

    यह भी पढ़ें: Rinku Singh Marriage: सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह, सामने आई डेट

    रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी का संभावित शेड्यूल

    • सुबह 11:30 बजे- मेहमानों का स्वागत
    • दोपहर 12:30 बजे- रिंकू-प्रिया की एंट्री
    • दोपहर 1 बजे- रिंग पहनाई जाएगी
    • दोपहर 1:30 बजे- 3 बजे तक- फोटो सेशन और लंच
    • 4 बजे- मिलन और विदाई

    18 नवंबर 2025 को होगी शादी

    रिंकू सिंह (Rinku Priya Saroj Marriage)और प्रिया सरोज की शादी की तारीख निकल चुकी है। दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में भव्य तरीक से होगी। आयोजन पारंपरिक तरीके से किया जाएगा।

    कौन हैं Priya Saroj?

    प्रिया सरोज का जन्म 1998 में तूफानी सरोज और मुन्नी देवी के घर (वाराणसी) में हुआ। वह साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जौनपुर स्थित मछलीशहर से सांसद चुनी गई थीं। सासंद बनने के साथ ही उन 7 सांसद सदस्यों में से एक थीं, जिनकी उम्र 25 की थी।

    प्रिया ने मछलीशहर सीट से भारतीय जनता पार्टी के बीपी सरोज को 35 हजार 850 मतों से हराया था। प्रिया सिर्फ सांसद ही नहीं, बल्कि पेशे से अधिवक्ता भी हैं। उन्होंने गौतमबुद्धनगर स्थित एक विश्वविघालय से लॉ ग्रेजुएट की पढ़ाई भी की है।

    Rinku Singh का क्रिकेट करियर

    अगर बात करें रिंकू सिंह के क्रिकेट करियर की तो उन्होंने भारत के लिए अभी तक 2 वनडे और 33 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 27 की औसत से 55 रन, जबकि टी20 इंटरनेशनल मैच में 42 की औसत से 546 रन बनाए हैं।