विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषभ पंत की फिर लगेगी बोली, फ्रेंचाइचियों में मचेगी मार, इन खिलाड़ियों का भी नीलामी में उतरना पक्का

Published: Tue, 01 Jul 2025 03:56 PM (IST)

आईपीएल-2025 की नीलामी में 27 करोड़ की कीमत पाने वाले ऋषभ पंत एक बार फिर नीलामी में उतरने को तैयार ...और पढ़ें

ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं
ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं

HighLights

  1. ऋषभ पंत फिर लेंगे नीलामी में हिस्सा
  2. पंत पर हो सकती है पैसों की बारिश
  3. पंत के अलावा इन सितारों पर भी लगेगी बोली

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के नए-नए उप-कप्तान ऋषभ पंत इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं। उनका फोकस भारत को टेस्ट सीरीज जिताने पर है। इसी बीच उनका नाम एक बार नीलामी में गूंजेगा और ये भी तय है कि उनके नाम पर फ्रेंचाइजियों में मार मचेगी। पंत को हर फ्रेंचाइजी अपने साथ जोड़ना चाहेगी। सिर्फ पंत ही नहीं आईपीएल के नौ अन्य खिलाड़ियों पर बोलियां लगाई जाएंगी।

ये मामला आईपीएल नीलामी का नहीं है बल्कि दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का है। डीपीएल का दूसरा सीजन शुरू होना है और इससे पहले नीलामी होगी जिसमें पंत का नाम होगा। लीग के अगले सीजन के लिए नीलामी छह जुलाई को होनी है जिसमें पंत के अलावा आईपीएल में खेलने वाले कुछ और खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें- Mohammed Siraj ने बिजनेस की दुनिया में रखा कदम, तेंदुलकर-कोहली भी इस कॉन्‍सेप्‍ट में कर चुके हैं निवेश

पंत को टक्कर देंगे ये सितारे

पंत के अलावा इस नीलामी में आईपीएल-2025 में धूम मचाने वाले प्रियांश आर्या और दिग्वेश राठी भी हिस्सा लेंगे। प्रियांश ने इस साल पंजाब किंग्स के लिए अपना डेब्यू किया था और पहले ही सीजन में छा गए थे। उनकी और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने पंजाब को फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाया था। पंजाब इस सीजन उप-विजेता रही थीं। वहीं राठी लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेले थे जिसके कप्तान पंत ही थे। ये टीम प्लेऑफ में भी नहीं जा सकी थी, लेकिन राठी ने अपनी स्पिन से प्रभावित किया था।

इन तीनों के अलावा भारत के लिए लंबे समय तक खेलने वाले ईशांत शर्मा, लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने वाले आयुष बडोनी, हर्षित राणा, हिम्मत सिंह, सुयश शर्मा, मयंक यादव और अनुज रावत भी नीलामी में उतरेंगे।

दो नई टीमों होंगी शामिल

इस सीजन डीपीएल में दो नई टीमों को भी शामिल किया जाएगा। पुरुष वर्ग की लीग में छह के बजाए आठ टीमें हिस्सा सविता पेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और प्रभ दयाल ओम प्रकाश इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से 10 करोड़ 60 लाख रुपये की बोली लगाकर बाहरी दिल्ली टीम का मालिकाना हक हासिल किया। वहीं भीमा टोलिंग एंड ट्रैफिक साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और क्रेयान एडवर्टाइजिंग लिमिटेड ने 9 करोड़ 20 लाख रुपये की बोली के साथ नई दिल्ली टीम को अपने नाम किया। इस टीम को खरीदने की दौड़ में गौरसन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल थी, जिसने 9 करोड़ 10 लाख रुपये तक की बोली लगाई, लेकिन अंततः पिछड़ गई।

इस प्रकार होंगी कुल आठ टीम

ईस्ट दिल्ली राइडर्स, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़, वेस्ट दिल्ली लायंस, नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, पुरानी दिल्ली-6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स , बाहरी दिल्ली और नई दिल्ली टीम एक दूसरे से आमना-सामना करेंगी। इसके अलावा कुल मैचों की संख्या भी बढ़ने वाली है। लेकिन ये तय नहीं हुआ है कि कितने मैच बढ़ाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- County Championship: युजवेंद्र चहल और खलील अहमद विकेट के लिए तरसे, तिलक वर्मा ने बड़ी पारी की बांधी उम्‍मीदें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।