Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AFG: ऋषभ पंत ने मिस किया गोल्डन चांस, टीम इंडिया का कर दिया नुकसान

    Updated: Thu, 20 Jun 2024 09:32 PM (IST)

    ऋषभ पंत वो बल्लेबाज हैं जो अगर टिक जाए तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण पर तहस-नहस कर दे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लीग स्टेज में पंत ने कुछ अहम पारियां खेली थ ...और पढ़ें

    अफगानिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत हुए फेल
    अफगानिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत हुए फेल

    HighLights

    1. IND vs AFG: ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए 20 रन
    2. IND vs AFG: पंत को मिला था जीवनदान, नहीं उठा पाए फायदा
    3. IND vs AFG: पंत का जाना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप-2024 में नई भूमिका में हैं। टीम ने उन्हें नंबर-3 की जिम्मेदारी दी है। लीग स्टेज में पंत ने इस नंबर पर अच्छा काम किया लेकिन सुपर-8 में वह फेल हो गए वो भी तब जब उन्हें एक बड़ा मौका मिला था।

    पंत अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 11 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने चार चौके मारे। पंत जिस अंदाज के लिए जाने जाते हैं उसी अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की। उन्होंने तूफानी अंदाज अपनाया।

    यह भी पढ़ें- AFG vs IND: कब टूटेगी विराट कोहली के बल्ले की खामोशी, लगातार चौथी बार हुए फेल, ऐसे कैसे होगा?

    नवीन उल हक ने किया जीवनदान

    पंत को इस मैच में एक जीवनदान भी मिला। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने उनका कैच छोड़ दिया था। भारतीय पारी का छठा ओवर फेंक रहे थे मोहम्मद नबी। नबी की गेंद पर पंत ने स्लॉग स्वीप खेला और गेंद गई डीप मिडविकेट की तरफ। नवीन भागते हुए गेंद तक पहुंच गए थे। गेंद उनके हाथों में भी आ गई थी लेकिन वह कैच नहीं कर पाए। यहां पंत को जीवनदान मिला। इस समय पंत 11 रनों पर थे। अफगानिस्तान को लग रहा था कि ये उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है,लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने पंत की पारी का अंत कर ही दिया। पंत ने रिवर्स स्वीप खेला लेकिन चूक गए। गेंद पैड पर लगी और अफगानिस्तान ने उनके खिलाफ अपील की। अंपायर ने पंत को आउट दे दिया। पंत ने रिव्यू लिया लेकिन सफल नहीं रहे और पवेलियन लौट गए।

    खबरें और भी

    दमदार बल्लेबाजी

    पंत ने हालांकि छोटी पारी खेली लेकिन उनकी पारी काफी प्रभावी रही। वह जब तक क्रीज पर थे अफगानी गेंदबाजों को टेंशन थी। इस वर्ल्ड कप में पंत ने लगातार अच्छी पारियां खेली हैं। लेकिन उनका जाना भारत के लिए बड़ा झटका लगा और उनके जाने से भारत का नुकसान हो गया। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 42 रन बनाए थे। वहीं आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने नाबाद 36 रनों की पारी खेली थी। दोनों ही पारियां न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर आई थी जहां बल्लेबाजों का रन बनाना मुश्किल हो रहा था।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: टीम इंडिया ने बाजुओं पर क्यों बांधी काली पट्टी, ये है वजह