ऋषभ पंत हुए फिट, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले भारत को मिली बड़ी खुशखबरी!
ऋषभ पंत को बुधवार को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद वो गुरूवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं।
-1794310405234_m.webp)
ऋषभ पंत जल्द होंगे न्यूजीलैंड के लिए रवाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, नई दिल्ली। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के विरुद्ध दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई (BCCI) के सेंटर आफ एक्सीलेंस से फिटनेस मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पंत फिटनेस संबंधी मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं।
पंत की मौजूदगी टेस्ट टीम को मजबूती प्रदान करेगी। पंत को शेष भारत की ओर से ईरानी कप में खेलते समय साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट लग गई थी।
इसके बाद उन्हें शुरुआत में फिटनेस के आधार पर एक अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए भारत-ए टीम में शामिल किया गया था। वह सीओई से जरूरी आरटीपी (रिटर्न टू प्ले) यानी खेलों में वापसी से जुड़ा प्रमाणपत्र हासिल नहीं कर सके थे।
ऋषभ पंत हुए फिट
इस घटनाक्रम से जुड़े बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि पंत पूरी तरह फिट हैं। वह आज सीओई में मैच सिमुलेशन (मैच जैसी परिस्थिति) अभ्यास कर रहे हैं। बुधवार को उनका एक और सिमुलेशन सत्र निर्धारित है।
दोनों सत्र सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद पंत 12 नवंबर को वेलिंगटन के लिए रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि मौजूदा भारतीय टीम में पंत उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है।
भारतीय टीम ने पिछली बार 2020 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था और पंत उस दौरे का हिस्सा थे। आक्रामक रवैये के साथ बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले 29 वर्षीय पंत मौजूदा टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में शुमार हैं। उन्होंने 52 टेस्ट मैच में आठ शतक और 21 अर्धशतक की मदद से 43 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।