Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PBKS vs DC: 454 दिन बाद एक्‍शन में लौटे Rishabh Pant, मैदान पर हर कोई हुआ खड़ा; तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा स्टेडियम

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 04:46 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ हो रही है। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श टीम को अच्छी शुरुआत देने के बाद पवेल ...और पढ़ें

    Rishabh Pant: पंत की हुई 454 दिन बाद मैदान पर वापसी।
    Rishabh Pant: पंत की हुई 454 दिन बाद मैदान पर वापसी।

    HighLights

    1. 454 दिन बाद मैदान पर लौटे ऋषभ पंत
    2. फैन्स ने स्टेडियम में खड़े होकर किया पंत का जोरदार स्वागत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डेविड वॉर्नर 29 रन बनाकर पवेलियन की ओर चले। वॉर्नर के आउट होने के दुख से ज्यादा दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स को खुशी थी। मैदान पर मौजूद हर इंसान का चेहरा खिल उठा था। हर कोई अपनी जगह पर खड़ा हो गया और तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम गूंज उठा। यह खुशी का पल था, क्योंकि जिंदगी की लंबी लड़ाई जीतने के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 454 दिन बाद बल्ला थामे मैदान पर उतर रहे थे।

    पंत का हुआ जोरदार स्वागत

    कार एक्सीडेंट की वजह से लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे ऋषभ पंत 454 दिन बाद मैदान पर लौट। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पंत ने बल्ला थामकर मैदान पर वापसी की है। स्टेडियम में मौजूद हर किसी ने पंत का तालियों बजाकर स्वागत किया। पंत भी 22 गज की पिच पर लौटने के बाद खुश दिखाई दिए और उन्होंने ऊपर की ओर देखते हुए भगवान का धन्यवाद किया।

    पिछले सीजन किया था मिस

    ऋषभ पंत का पिछले साल भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ था। पंत को कई गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। चोटिल होने की वजह से पंत आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले सके थे। इस सीजन भी पंत के खेलने पर संशय बना हुआ था। हालांकि, पंत ने अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम करते हुए खुद को पूरी तरह से फिट किया। पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली की कप्तानी भी संभाल रहे हैं।

    यह भी पढ़ेंCSK vs RCB: 'सांस तो लेने दे...' Virat kohli को पसंद नहीं आई बीच मैदान पर Ravindra jadeja की यह हरकत, गेंदबाजी करते हुए टोका

    मार्श-वॉर्नर ने किया निराश

    टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 39 रन जोड़े। हालांकि, मार्श और वॉर्नर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। मार्श 12 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, तो वॉर्नर 21 गेंदों पर 29 रन बनाने के बाद चलते बने।

    खबरें और भी