Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs PAK: Rishabh Pant ने भारत की नैया डुबोई, पाकिस्‍तान के खिलाफ मिले 3 जीवनदान का भी नहीं उठा सके फायदा

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 10:47 PM (IST)

    भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत को पाकिस्‍तान के खिलाफ लगातार दो गेंदों पर भाग्‍य का साथ मिला। उन्‍हें कुल 3 जीवनदान मिले। पंत को पारी के छठ ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत ने मैच में मिले जीवनदान का फायदा उठाया
    ऋषभ पंत ने मैच में मिले जीवनदान का फायदा उठाया

    HighLights

    1. भारत और पाकिस्‍तान के बीच न्‍यूयॉर्क में खेला जा रहा है टी20 वर्ल्‍ड कप का मुकाबला
    2. ऋषभ पंत ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए जड़ा अर्धशतक
    3. ऋषभ पंत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ पहली बार T20I में पचासा जड़ा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्‍तान के बीच रविवार को न्‍यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम पर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता मिला। भारतीय टीम की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और ओपनर्स विराट कोहली (4) व कप्‍तान रोहित शर्मा (13) जल्‍दी पवेलियन लौट गए।

    भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने ऋषभ पंत आए। पंत को शुरुआत से ही भाग्‍य का सहारा मिला और इसकी पहली झलक पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में दिखी। मोहम्‍मद आमिर द्वारा किए पारी के छठे ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर पंत को लगातार दो जीवनदान मिले।

    मोहम्‍मद आमिर ने ओवर की पहली गेंद ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर डाली, जिस पर पंत कवर्स के ऊपर से शॉट खेलने गए। मगर गेंद उनके बल्‍ले के बाहरी किनारे पर लगकर दूसरी स्लिप के ऊपर से बाउंड्री के लिए गई। स्लिप में मौजूद इफ्तिखार अहमद ने बाएं तरफ जंप लगाई, लेकिन गेंद उनके हाथों के ऊपर से निकल गई। वह थोड़ा लेट हो गए।

    लगातार दूसरा मौका

    इसके बाद मोहम्‍मद आमिर ने ऑफ स्‍टंप पर लेंथ गेंद डाली, जिस पर पंत ने हवाई शॉट खेला। पंत के बल्‍ले का गेंद से अच्‍छा संपर्क नहीं हुआ और गेंद हवा में कवर्स की दिशा में गई। वहां मौजूद उस्‍मान ने दौड़ लगाई और गेंद के करीब तक भी पहुंच गए। मगर फील्‍डर का जजमेंट अच्‍छा नहीं रहा और गेंद उनके उंगली पर लगकर नीचे गिर गई। पंत ने इस पर तीन रन दौड़कर लिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: विराट कोहली ओपनिंग में फिर फेल, अनुष्‍का शर्मा का टूट गया दिल; भारतीय बैटर के साथ पहली बार हुआ ऐसा...

    वाकई लकी रहे पंत

    इसके बाद इमाद वसीम पारी का 9वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर पंत ने मिडविकेट की दिशा में हवाई शॉट खेला। वहां उस्‍मान दौड़ते हुए पहुंचे, लेकिन गेंद पकड़ने में नाकाम रहे। वैसे, अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर को देखते हुए इस तरह के कैच पकड़ने की उम्‍मीद फील्‍डर से की जाती है। मगर यहां एक बार फिर उस्‍मान असफल रहे और पंत को तीसरा जीवनदान मिल गया।

    रउफ की बजाई बैंड

    ऋषभ पंत ने तीन जीवनदान मिलने का भरपूर फायदा उठाया और 10वां ओवर करने आए हैर‍िस रउफ की जमकर कुटाई कर दी। पंत ने ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार तीन बाउंड्री जमाई। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने दूसरी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से शानदार बाउंड्री जमाई। अगली गेंद पर पंत गिर गए, लेकिन गेंद को फाइन लेग की दिशा में चार रन के लिए भेजने में कामयाब रहे। फिर चौथी गेंद पर पंत ने एक बार फिर फाइन लेग के पास से चौका जमा दिया।

    आखिरकार विकेट किया थ्रो

    ऋषभ पंत को मैच में तीन जीवनदान मिले और उनकी पारी देखकर लग रहा था कि बड़ा कमाल करेंगे। मगर बाएं हाथ के बैटर अपनी गलती से आउट हुए और पाकिस्‍तान का मैच में पलड़ा भारी कर दिया। मोहम्‍मद आमिर द्वारा किए पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर पंत ने बाबर आजम को मिड ऑफ में आसान कैच थमा दिया। पंत ने 31 गेंदों में छह चौके की मदद से 42 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें: बाबर आजम के मायाजाल में उलझकर पवेलियन लौटे Rohit Sharma, पत्‍नी रितिका का 'हाय-राम' वाला रिएक्‍शन हुआ वायरल