यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs BAN: एक ही गलती कब तक करेंगे ऋषभ पंत, अब तो कोहली भी हो गए दुखी, छुपाना पड़ गया मुंह
भारतीय टीम शनिवार को सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उतरी। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की। पंत तीसरे नंबर पर आए और अपने त ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs BAN: ऋषभ पंत फिर बड़ी पारी खेलने से चूके
- IND vs BAN: पंत ने दोहराई पुरानी गलती
- IND vs BAN: विराट कोहली ने छुपा लिया मुंह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के युव बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप में नई जिम्मेदारी दी है। पंत को इस वर्ल्ड कप में नंबर-3 पर उतारा जा रहा है। पंत ने इस नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन वह एक ही गलती बार-बार कर रहे हैं और इसी कारण एक बड़ी पारी खेलने का मौका गंवा रहे हैं।
भारतीय टीम शनिवार को सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उतरी। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की। पंत तीसरे नंबर पर आए और अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने लगे। लेकिन फिर उन्होंने वही गलती दोहरा दी जो पिछले मैच में दोहराई थी और इसी कारण विकेट खोकर चल दिए।
करना होगा कंट्रोल
पंत ने 12वां ओवर लेकर आए लेग स्पिनर रिशाद हुसैन की दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा। अगली गेंद पर उन्होंने स्वीप खेला और चौका मार दिया। पंत ने अभी तक दोनों शॉट गेंद के हिसाब से सही खेले थे लेकिन अगली गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने का फैसला किया और अपना विकेट खो दिया। शॉर्ट थर्डमैन पर तनजीम हसन साकिब ने उनका कैच लपका। पंत अफगानिस्तान के खिलाफ भी रिवर्स स्वीप खेलकर आउट हुए थे। तब राशिद खान की गेंद पर उन्होंने ये शॉट खेला था।
अगर पंत शुरुआती दोनों शॉट की जगह इस गेंद पर भी स्वीप खेलते या गेंद को डीप मिडविकेट पर मारते तो एक और बाउंड्री ले सकते थे। पंत लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि उनके बल्ले पर रिवर्स स्वीप शॉट चढ़ नहीं रहा है तो उन्हें इस शॉट को खेलना बंद कर देना चाहिए। यहां पंत को इस शॉट पर कंट्रोल करने की जरूरत है।
खबरें और भी
#rishabhpant #viratkholi 🏆🏏🕷️🥵🌎 pic.twitter.com/2LYXx2n3qW
— Subham Negi (@SubhamNegi69920) June 22, 2024
कोहली हो गए दुखी
पंत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। टीम को भी उनसे अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह आउट हुए पूरी टीम निराश हो गई। विराट कोहली सबसे ज्यादा दुखी नजर आए। पंत जैसे ही आउट हुए कोहली ने अपना मुंह तौलिया से छुपा लिया। उन्हें पत के आउट होने का काफी दुख हुआ। पंत जब डगआउट में आए तो कोहली ने उनसे लंबी बातचीत की और उन्हें समझाने की कोशिश की।