Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN: ऋषभ पंत के टेस्ट शतक जड़ने की असली वजह आई सामने, मैदान में उतरने से पहले किया था यह 'टोटका'

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 07:56 PM (IST)

    बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। पंत ने 85.16 की स्‍ट्राइक रेट से 128 गेंद पर 109 रन बनाए। अब सोशल मीडि ...और पढ़ें

    चेन्नई टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत। फोटो- BCCI
    चेन्नई टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत। फोटो- BCCI

    HighLights

    1. ऋषभ पंत ने जड़ा टेस्ट करियर का छठा शतक
    2. मैदान पर उतरने से पहले की बैट, ग्लव्स और हेलमेट की पूजा
    3. खास पूजा करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आने से पहले ऋषभ पंत ने एक खास 'टोटका' अपनाया था, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    करीब 2 साल बाद टेस्‍ट क्रिकेट में वापसी कर रहे पंत ने बेखौफ अंदाज में बल्‍लेबाजी की। ऋषभ पंत ने 85.16 की स्‍ट्राइक रेट से 128 गेंद पर 109 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 13 चौके और 4 छक्‍के जड़े। पंत और शुभमन गिल के बीच चौथे विकेट के लिए 217 गेंद पर 167 रन की साझेदारी हुई।

    बैट, हेलमेट और ग्लव्स की पूजा की

    ऋषभ पंत की इस सफलता के पीछे की बड़ी वजह सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक खास प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, मैदान पर उतरने से पहले पंत को बल्ले, ग्लव्स और हेलमेट के सामने हाथ जोड़े हुए देखा गया।

    धोनी को छोड़ देंगे पीछे

    बता दें कि ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए गुरु एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पंत ने छठा टेस्ट जड़कर धोनी की बराबरी कर ली है। पूर्व भारतीय कप्तान ने भी टेस्ट क्रिकेट छह शतक जड़े हैं। पंत जैसे खेल रहे हैं अगर उनका बल्ला चलता रहा तो वह धोनी को पीछे छोड़ देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IND vs BAN 1st Test: 634 दिन बाद Rishabh Pant की शतकीय वापसी, चेपॉक में गरजा बल्‍ला; धोनी के बराबर पहुंचे

    यह भी पढे़ं- IND vs BAN 1st Test: Rishabh Pant ने रचा इतिहास, गुरु MS Dhoni को छोड़ा पीछे