Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    27 करोड़ पाने वाले ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्‍तानी, फ्रेंचाइजी ने दिया तत्‍काल रिएक्‍शन

    Updated: Fri, 29 May 2026 05:11 PM (IST)

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) औपचारिक रूप से यह घोषणा करती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है। ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत

    HighLights

    1. लखनऊ ने इस सीजन जीते 4 मैच 

    2. 10वें नंबर पर रही फ्रेंचाइजी

    3. ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी रहा फीका

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। लीग स्‍टेज में फ्रेंचाइजी ने 14 मैच खेले और उन्‍हें सिर्फ 4 में ही जीत मिली। 8 अंक और -0.740 रन रेट के साथ फ्रेंचाइजी अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही।

    इसके बाद कप्‍तान ऋषभ पंत ने बड़ा फैसला लिया है। उन्‍होंने फ्रेंचाइजी से कप्‍तानी छोड़ने का अनुरोध किया। LSG ने पंत के अनुरोध को स्‍वीकार कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने एक्‍स पर इस बात की जानकारी दी। 

    फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी

    फ्रेंचाइजी ने एक्‍स पर शेयर एक पोस्‍ट ने लिखा, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) औपचारिक रूप से यह घोषणा करती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है। फ्रेंचाइजी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। साथ ही LSG मैनेजमेंट ने कप्तान के रूप में ऋषभ पंत के योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व और टीम के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है।

     

    आसान नहीं था निर्णाय लेना

    LSG के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा, "ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।"

    पंत का प्रदर्शन

    आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। उन्‍होंने 14 मैच की 13 पारियों में 28.36 की औसत और 138.05 की स्‍ट्राइक रेट से 312 रन बनाए। इस दौरान पंत एक अर्धशतक ही लगा से। 19वें सीजन में उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 68 रन रहा। 

    यह भी पढ़ें- Rishabh Pant से LSG की कप्तानी भी छीनी जाएगी? शर्मनाक सीजन के बाद टीम के डायरेक्टर का सीधा बयान

    यह भी पढ़ें- LSG vs PBKS: 'काफी मुश्किल सफर रहा', सीजन की 10वीं हार झेलने के बाद छलका Rishabh Pant का दर्द

    खबरें और भी