यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सूट-बूट में अपनी लुक से कहर ढा रहे Rishabh Pant, लट्टू हुई महिला फैंस, मां संग ठुमके लगाकर लूटी महफिल
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने परिवार के एक निजी समारोह में काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल यह समारोह पंत की बहन की सगाई का है। प ...और पढ़ें

HighLights
- ऋषभ पंत के एक निजी समारोह के फोटो वायरल हो रहे है
- ऋषभ पंत की बहन के सगाई के समारोह के फोटो सोशल मी़डिया पर छाए हैं
- पंत अपनी मां के साथ ठुमके लगाते हुए भी नजर आ रहे है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rishabh Pant pics of her sister's engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने परिवार के एक निजी समारोह में काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल यह समारोह पंत की बहन साक्षी की सगाई का है, जिसके फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
पंत पूरे परिवार के साथ आए नजर-
पंत अपने पूरे परिवार बहन, मां और उनके मंगेतर के साथ नजर आ रहे हैं। पंत Rishabh pant ने इस अवसर पर ब्लैक कलर का सूट पहना है। इसके साथ ही उनकी मां बेज कलर की भारी साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके अलावा नए कपल में से पंत की बहन ने इस अवसर के लिए गोल्ड कलर का लहंगा चुना है।
फैंस ने काफी पसंद किए फोटो-
साथ ही उनके मंगेतर अंकित ने पीच कलर का कुर्ता पैजामा पहना है। इस समारोह के फोटो को फैंस ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा पंत अपनी मां के साथ ठुमके लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं, जिसमें पंत काफी खुश नजर आ रहे हैं।
But this picture of Rishabh Pant with his mother is so special ❤✅ pic.twitter.com/uymOYFLOdn
— Shumaila Tanveer (@shumaila56_) January 7, 2024
सड़क हादसे में हुए थे बुरी तरह घायल-
बता दें कि पंत पिछले एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। दिसंबर 2022 Rishabh pant comeback में नए साल के अवसर पर पंत एक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए थे। इसके बाद उनकी काफी सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद पंत अभी भी अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- "ये तो जीवित नहीं रहा", Rishabh Pant के कार एक्सीडेंट के बाद सन्न रह गया था भारतीय स्टार ऑलराउंडर, बताया कैसा था पहला रिएक्शन
खबरें और भी
आईपीएल 2024 में कर सकते हैं वापसी-
हाल ही में ऋषभ पंत दुबई में 19 दिसंबर को हुए आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स के साथ नजर आए थे। पंत ने कुछ खिलाड़ियों के लिए बोली भी लगाई थी। ऐसे में पंत के आईपीएल 2024 Rishabh pant in IPL 2024 में दिल्ली की टीम में कप्तानी के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। हालांकि वे विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।