12 करोड़ का नुकसान झेल दिल्ली कैपिटल्स लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव बने लखनऊ के नवाब
दो साल लखनऊ में बिताने के बाद ऋषभ पंत वापस दिल्ली कैपिटल्स आ गए हैं। वहीं कुलदीप यादव लखनऊ के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ...और पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स में लौटे ऋषभ पंत
HighLights
ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौटे
आईपीएल-2027 में एलएसजी से खेलेंगे कुलदीप यादव
पंत ने दो साल की लखनऊ की कप्तानी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत को तगड़ा नुकसान झेलकर वापस दिल्ली कैपिटल्स आ गए हैं। वहीं दिल्ली ने उनकी जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स भेज दिया है। बीसीसीआई ने खुद इस हाई प्रोफाइल ट्रेड की जानकारी दी है।
पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ की कीमत में खरीदा था, लेकिन दिल्ली ने उन्हें 15 करोड़ में कुलदीप से ट्रेड किया। यहां पंत को सीधा-सीधा 12 करोड़ का नुकसान हुआ है।
दो साल की लखनऊ की कप्तानी
दिल्ली ने साल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले पंत को रिलीज कर दिया था। नीलामी में उन्हें खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन लखनऊ ने बाजी मार ली थी। हालांकि, पंत अपनी कप्तानी में टीम को सफलता नहीं दिला पाए थे। आईपीएल-2026 में तो टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि पंत लखनऊ का साथ छोड़ सकते हैं। उन्होंने कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था।
दिल्ली वो टीम है जिससे पंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। वह इस टीम के साथ नौ साल तक खेले। अब इस टीम में दोबारा खेलते हुए नजर आएंगे। कुलदीप कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद दिल्ली में खेले और अब वह अपने घरेलू राज्य उत्तर प्रदेश की फ्रेंचाइजी में खेलने जा रहे हैं।
🚨 Announcement 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) June 23, 2026
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav complete high-profile trade between @DelhiCapitals and @LucknowIPL.
Rishabh Pant all set to rejoin #DC at INR 15 Crore whereas Kuldeep Yadav will join #LSG at INR 13.5 Crore.
More Details ▶️ https://t.co/64HeOX143I… pic.twitter.com/tIEvj7fgNo
पंत करेंगे दिल्ली की कप्तानी?
पंत के वापस दिल्ली में आने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या वह दोबारा टीम के कप्तान बनेंगे? उनके जाने के बाद अक्षर पटेल ने दिल्ली की कप्तानी की थी और कुछ खास सफलता नहीं दिला पाए थे। पंत ने चार साल दिल्ली की कप्तानी की है और हैरानी नहीं होगी कि वह आईपीएल-2027 में एक बार फिर कप्तान नियुक्त कर दिए जाएं।