Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champions Trophy 2025 Final: Rohit Sharma का नाम सुनहरे अक्षरों में हुआ दर्ज, MS Dhoni के बाद किया बड़ा कारनामा

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 10:52 PM (IST)

    Champions Trophy 2025 Final चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब समाप्‍त हो गई है। दुबई में खेले गए 9वें सीजन के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्‍यूजीलैंड को 4 ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा के नाम अब 2 आईसीसी ट्रॉफी। इमेज- एक्‍स
    रोहित शर्मा के नाम अब 2 आईसीसी ट्रॉफी। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीता फाइनल
    2. रोहित शर्मा रहे भारत की जीत के हीरो
    3. रोहित की कप्‍तानी में जीती 2 आईसीसी ट्रॉफी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 19 दिनों तक चली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब समाप्‍त हो गई है। दुबई में खेले गए 9वें सीजन के फाइनल में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। ऐसे में इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे सफल टीम भी बन गई।

    फाइनल जीतते ही भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। रोहित अब महेंद्र सिंह धोनी के बाद दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। आईसीसी ट्रॉफी जीतने के मामले में धोनी भारत के सबसे सफल कप्‍तान हैं। माही की कप्‍तानी में भारत ने 3 आईसीसी ट्रॉफी जीती थीं।

    धोनी की कप्‍तानी में जीतीं 3 ट्रॉफी

    महेंद्र सिंह धानी की कप्‍तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्‍व कप 2007,वनडे विश्‍व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीती थी। रोहित की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2024 जीता था। अब रोहित ने दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीत ली है। मैन इन ब्‍लू ने कपिल देव की कप्‍तानी में सबसे पहले 1983 में वनडे विश्‍व कप जीता था। इसके अलावा सौरव गांगुली की कप्‍तानी वाली भारत 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्‍त विजेता (श्रीलंका) बना।

    ICC ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय कप्‍तान

    • महेंद्र सिंह धोनी: टी20 विश्‍व कप 2007
    • महेंद्र सिंह धोनी: वनडे विश्‍व कप 2011
    • महेंद्र सिंह धोनी: चैंपियंस ट्रॉफी 2013
    • रोहित शर्मा: टी20 विश्‍व कप 2024
    • रोहित शर्मा: चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    • सौरव गांगुली: चैंपियंस ट्रॉफी 2002
    • कपिल देव: वनडे विश्‍व कप 1983

    ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दुबई में Rohit Sharma ने हासिल की अनोखी उपलब्धि, स्कॉटलैंड के बल्लेबाज को छोड़ा पीछे

    खबरें और भी

    द्रविड़ की बराबरी की

    रोहित की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने अब तक 56 वनडे मैच खेले हैं और 42 में जीत दर्ज की है। इस दौरान टीम को 12 मुकाबलों में हार मिली और 1 मैच टाई-1 बेनतीजा रहा। राहुल द्रविड़ की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने 79 मैच खेले थे और 42 पर कब्‍जा जमाया था। ऐसे में रोहित शर्मा ने द्रविड़ की बराबरी कर ली है। वह वनडे में संयुक्‍त रूप से भारत के सबसे सफल कप्‍तान बन गए हैं।

    भारत के सबसे सफल वनडे कप्‍तान

    • एमएस धोनी: 200 वनडे, 110 जीते
    • मोहम्‍मद अजहरुद्दीन: 174 वनडे, 90 जीते
    • सौरव गांगुली: 146 वनडे, 76 जीते
    • विराट कोहली: 95 वनडे, 65 जीते
    • राहुल द्रविड़: 79 वनडे, 42 जीते
    • रोहित शर्मा: 56 वनडे, 42 जीते

    ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत बना चैंपियंस ट्रॉफी का बेताज बादशाह, न्‍यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला लिया; 12 साल का सूखा भी खत्‍म