विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को रोहित शर्मा का तमाचा, हवा में उड़ते हुए किया जबरदस्त रनआउट; Video

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:37 AM (IST)

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बेहतरीन फील्डिंग का मुजायरा पेश करते हुए फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है।

रोहित शर्मा की जबरदस्त फील्डिंग

रोहित शर्मा की जबरदस्त फील्डिंग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के फिटनेस को लेकर हमेशा से सवाल उठाया जाता रहा है। हालांकि, रोहित ने हमेशा ही शब्दों से नहीं, बल्कि अपने एक्शन से ही जवाब दिया है। अब एक बार फिर उन्होंने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बेहतरीन रनआउट कर आलोचकों के मुंह पर तमाचा मारा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में हो रहा है। इस दौरान न्यूजीलैंड की पारी के 22वें ओवर में रोहित ने हवा में उड़ते हुए एक शानदार रनआउट किया।

रोहित शर्मा का कमाल

रोहित ने फील्डिंग के दौरान ये कमाल 22वें ओवर में किया, जब ग्लेन फिलिप्स ने अक्षर पटेल की बॉलिंग पर गेंद को लेग साइड पर धकेला। इस दौरान दोनों रन लेने को हिचकिचा रहे थे। मगर मिचेल बाद में भाग गए।

इस बीच लेग साइड पर सर्कल के अंदर खड़े रोहित ने गजब की फुर्ती दिखाई। रोहित ने भागते हुए गेंद को जमीन से उठाया और हवा में उड़ते हुए गेंद को थ्रो किया, जिसे विकेटकीपर केएल राहुल ने आसानी से पकड़ा और बेल्स गिरा दिए। मिचेल क्रीज में पहुंचने से चूक गए और रनआउट हो गए।

मिचेल ने एक छोर संभाल रखा था। मगर रोहित के शानदार रनआउट ने न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाल दिया। न्यूजीलैंड लगातार विकेट गंवाने लगा। अब वो ऑलआउट होने के बेहद करीब पहुंच गया है।

 

ऑलआउट के करीब न्यूजीलैंड

रोहित के जबरदस्त फील्डिंग के बाद न्यूजीलैंड ने लगातार विकेट गंवा दिए हैं। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 33 ओवर के बाद 136/8 है।

ग्लेन फिलिप्स 45 गेंदों में 28 और जैकब डफी चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम की नजर न्यूजीलैंड को जल्द से जल्द आउट करने पर होगी। साथ ही मिले लक्ष्य को चेज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने को भी देखेगा।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st ODI LIVE Score: न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा, अर्शदीप सिंह ने काइल जैमीसन को भेजा पवेलियन

यह भी पढ़ें- प्रेमा रावत ने महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तानी फातिमा सना को छोड़ा पीछे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।