Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohit Sharma एयरपोर्ट पर हो गए कन्फ्यूज, भूल गए सामान, पत्नी रितिका ने बचाया, देखें Video

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 02:25 PM (GMT+05:30)

    रोहित शर्मा अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तान के अलावा अपनी भूलने वाली आदत के लिए मशहूर हैं। उन्होंने और उनकी पत्नी ने खुद इस बात को कबूल किया है कि वह ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा छुट्टियां मनाकर मुंबई लौट आए हैं
    रोहित शर्मा छुट्टियां मनाकर मुंबई लौट आए हैं

    HighLights

    1. रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के बाद छुट्टियां मनाने गए थे
    2. रोहित शर्मा अब मुंबई लौट आए हैं
    3. जल्द ही श्रीलंका दौरे के लिए निकलेगे रोहित

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में कई लोगों ने कहा है कि वह भुलक्कड़ हैं। रोहित शर्मा ने खुद इस बात को माना है। अभी तक रोहित की भूलने की आदत खत्म नहीं हुई है। इस बार रोहित एयरपोर्ट पर अपने बैग्स की संख्या भूल गए और कन्फ्यूज हो गए। उनका ये वीडियो इस समय गजब वायरल हो रहा है।

    रोहित टी20 वर्ल्ड कप-2024 की जीत के बाद छुट्टियां मनाने गए थे। वह पहले विंबलडन देखने गए थे और फिर वहां से घूमने के लिए अमेरिका निकल गए। ये विश्व विजेता कप्तान लौटकर मुंबई वापस आ गया है। लौटते समय ही रोहित भूल गए कि उनके पास कितने बैग हैं।

    यह भी पढ़ें- SL vs IND: Yashasvi Jaiswal रचेंगे इतिहास, दूसरे टी20I में 7 रन बनाते ही बन जाएंगे नंबर वन; रोहित-बाबर सब पीछे छूटेंगे

    एयरपोर्ट पर गजब हो गया

    रोहित जब छुट्टियां मना कर भारत लौटे और मुंबई एयरपोर्ट पर आए तो वह घर जा रहे थे। तभी वह एक आदमी से पूछते हैं कि उसमें (कार) में सारे बैग आ जाएंगे? जो शख्स था उसने कहा हां। इसके बाद रोहित जब गाड़ी में बैठे तो उन्होंने उस शख्स से कहा कि सात बैग होने चाहिए। फिर रोहित ने गाड़ी का कांच लगा दिया। फिर रोहित की पत्नी रितिका ने उन्हें बताया कि बैग सात नहीं आठ हैं तो फिर रोहित ने दोबारा उस शख्स को बुलाया कहा कि आठ बैक होने चाहिए।

    गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियन में रोहित ने खुद कबूला था कि वह कई बार अपना फोन, पर्स, आईपैड तक भूल जाते हैं। उनकी पत्नी ने ये भी बताया था कि वह एक बार शादी की रिंग भी भूल गए थे।

    खबरें और भी

    श्रीलंका के लिए होंगे रवाना

    रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद क्रिकेट के छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया है। इसी कारण वह इस समय श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं हैं। रोहित हालांकि श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम की कप्तानी करेंगे और जल्द ही इस सीरीज के लिए रवाना होंगे।

    यह भी पढ़ें-IND vs SL: Yashasvi Jaiswal का जमकर उड़ा मजाक, रोहित-विराट के नाम पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने लगाई क्लास- VIDEO