IPL 2026: Rohit Sharma की चोट ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस की टेंशन, जानें 'हिटमैन' कितने मैचों से हो सकते हैं बाहर
IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट के चलते अगले दो मैच से बाहर हो सकते हैं।

मैदान से बाहर चले गए थे रोहित।
HighLights
रोहित शर्मा ने इस सीजन खेले 4 मैच
पहले ही मैच में लगाया था अर्धशतक
38 गेंदों पर खेली थी 78 रन की पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट के चलते अगले दो मैच से बाहर हो सकते हैं। मुंबई के पूर्व कप्तान रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण बीच में ही मैदान से बाहर चले गए। वह कुछ तकलीफ में नजर आए थे और फिजियो को मैदान पर आना पड़ा था।
18 रन से मिली थी हार
इसके बाद रोहित रिटायर हर्ट हो गए थे। वह अंत तक बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए थे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को इस मैच में 18 रनों से हार मिली थी। मुंबई का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से होगा।
इस सीजन प्रदर्शन
- रोहित ने इस सीजन चार मैचों में 45.67 की औसत और 165.06 की स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए हैं।
- इस दौरान उन्होंने एक फिफ्टी भी लगाई है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत की।
- पहले ही मैच में 5 बार की चैंपियन टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से शिकस्त दी।
- इसी मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया था। हिटमैन ने 38 गेंदों पर 78 रन कूट दिए थे।
- अपनी इस पारी में रोहित ने 6 चौकों के साथ ही 6 छक्के भी लगाए थे।
3 मैच हारी मुंबई
इसके बाद एमआई ने हार की हैट्रिक लगा दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 6 विकेट से, राजस्थान रॉयल्स ने 27 रन से और आरसीबी ने 18 रन से धूल चटाई। अब हार्दिक पांड्या की नजर जीत की पटरी पर लौटने पर है। इस बीच रोहित का टीम से बाहर होना मुश्किलें बढ़ा सकता है।
मुंबई इंडियंस टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, राबिन मिंज (विकेटकीपर), रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कार्बिन बाश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मो इजहार, रघु शर्मा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।