Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs RCB: Virat Kohli आज रचेंगे इतिहास! मुंबई इंडियंस के खिलाफ हासिल करेंगे खास मुकाम

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 04:18 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल 2026 में आज, रविवार को डबल हेडर मुकाबले हो रहे हैं। दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्‍कर गुजरात टाइटंस से हो रही है। ...और पढ़ें

    कोहली रचेंगे विराट इतिहास।

    कोहली रचेंगे विराट इतिहास।

    HighLights

    1. विराट कोहली ने इस सीजन खेले 3 मैच 

    2. 3 पारियों में 129 रन बना चुके विराट 

    3. पहले ही मैच में जड़ी थी नाबाद फिफ्टी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज, रविवार को डबल हेडर मुकाबले हो रहे हैं। दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्‍कर गुजरात टाइटंस से हो रही है। शाम को पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। राइवलरी वीक के इस मुकाबले में सभी की नजर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी। इस टक्‍कर में विराट कोहली एक खास कीर्तिमान भी अपने नाम कर सकते हैं।

    कोहली को चाहिए 20 रन

    विराट कोहली एक बार फिर बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर हैं। कोहली टी20 इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 20 रन दूर हैं। टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले से ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली ने आईपीएल और अब बंद हो चुकी चैंपियंस लीग टी20 में 35 पारियों में 980 रन बनाए हैं।

    MI के खिलाफ विराट का टी20 प्रदर्शन

    • इनिंग: 35
    • रन: 980
    • औसत: 31.61
    • स्‍ट्राइक रेट: 129.11
    • 50+ स्‍कोर: 6
    • सर्वाधिक स्‍कोर: 92*
    • छक्‍के: 36

    आईपीएल में बनाए 922 रन

    मुंबई के खिलाफ टी20 रनों के मामले में विराट के बाद केएल राहुल, शिखर धवन, सुरेश रैना और एमएस धोनी आते हैं। केएल राहुल ने मुंबई के खिलाफ सिर्फ 20 पारियों में 976 रन बनाए हैं। वह आईपीएल इतिहास में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने एमआई के खिलाफ 34 आईपीएल पारियों में 922 रन बनाए हैं। 1,000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए विराट को 78 और रनों की दरकार है।

    वानखेड़े में प्रदर्शन

    • कोहली ने वानखेड़े स्‍टेडियम में मुंबई के खिलाफ 12 पारियों में 401 रन बनाए है।
    • इस दौरान उनकी औसत 45.55 की रही है।
    • इस मैदान पर अपने आईपीएल करियर में कोहली ने 45.78 की औसत से 641 रन बनाए हैं।
    • अगर कोहली आज के मैच में 1,000 रन का आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो MI IPL में पांचवीं ऐसी टीम होगी जिसके खिलाफ उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
    • वह इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (1174), दिल्ली कैपिटल्स (1130), पंजाब किंग्स (1159) और कोलकाता नाइट राइडर्स (1021) के खिलाफ 1,000 या उससे ज्‍यादा रन बना चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- RR vs RCB: राजस्थान के गेंदबाज ने विराट कोहली के खिलाफ किया 'बोल्ड' कारनामा, 3 साल से कोई नहीं कर पाया था ये काम

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- '15 साल की उम्र में काफी मैच्योर हैं', वैभव सूर्यवंशी से छक्‍के-चौके खाने के बाद उनका कायल हुआ दिग्‍गज गेंदबाज