यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG: 'कुछ तो गड़बड़ है दया...' मुंबई इंडियंस के टीम पोस्टर से Rohit Sharma गायब, भड़के फैंस
दरअसल मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय टीम का एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाले स्क्वाड को दर्शाया गया। इस प ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का शुक्रवार रात एलान हो गया। इस बीच मुंबई इंडियंस ने टीम का एक पोस्टर जारी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। मुंबई इंडियंस के फैंस अब फ्रेंचाइजी के इस पोस्टर को देख भड़क गए हैं।
दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय टीम का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाले स्क्वाड को दर्शाया गया। इस पोस्टर में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह के कटआउट शामिल हैं, लेकिन पोस्टर से रोहित शर्मा को गायब कर दिया गया।
फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई लताड़
इसे लेकर फैंस भड़क गए हैं। ऐसे फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। रोहित के फैंस ने मीम्स शेयर करते हुए लिखा कि कुछ तो गड़बड़ है दया...कुछ तो गड़बड़ है। साथ ही फैंस ने एमआई पेज को अनफॉलो करने की अपील की है।
Rohit Sharma is captain of Indian team + Mumbai Indians player, still he is out from poster🤣🤣🤣 pic.twitter.com/5OdVkthQi8
— Kirkett (@bhaskar_sanu08) January 13, 2024
मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को बनाया है कप्तान
बता दें कि आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले एमआई ने रोहित से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीन ली थी। एमआई ने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक को मुंबई ने मिनी ऑक्शन से पहले खरीदा था। मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर भी फैंस ने आपत्ति जताई थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रजत पाटीदार ने जड़ा शतक, सरफराज और ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारी; अंग्रेज गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम:-
रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), केएस भरत (wk), ध्रुव जुरेल (wk), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान