Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: MS Dhoni के कप्तानी छोड़ने पर सामने आया Rohit Sharma का पहला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हिटमैन का पोस्ट

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 11:57 PM (IST)

    रोहित शर्मा का एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने पर पहला रिएक्शन सामने आया है। माही ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग् ...और पढ़ें

    IPL 2024: एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन सामने आया है।
    IPL 2024: एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन सामने आया है।

    HighLights

    1. एमएस धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी
    2. माही के कैप्टेंसी छोड़ने पर सामने आया रोहित शर्मा का रिएक्शन
    3. रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे आईपीएल 2024 में सीएसके की कमान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के आगाज से ठीक पहले एमएस धोनी ने एकबार फिर हर किसी को हैरान कर दिया। माही ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ते हुए टीम की बागडोर रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप दी है। धोनी के कैप्टेंसी छोड़ने पर सोशल मीडिया पर फैन्स ने दुख जाहिर किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस के पूर्व कैप्टन रोहित शर्मा का भी रिएक्शन सामने आया है।

    धोनी के कप्तानी छोड़ने पर रोहित ने किया रिएक्ट

    पिछले सीजन अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी इस सीजन बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। माही ने सीएसके की बागडोर अब रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप दी है। धोनी साल 2008 से टीम की बागडोर संभाल रहे थे।

    माही के कैप्टेंसी छोड़ने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन भी सामने आया है। हिटमैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और धोनी की तस्वीर शेयर की है। हिटमैन ने कैप्शन में हैंडशेक वाली इमोजी शेयर की है। रोहित का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    कप्तानी से हटाए गए हैं रोहित

    रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में धोनी की तरह बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। मिनी ऑक्शन से ठीक पहले मुंबई टीम ने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था। 10 साल बाद हिटमैन आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: 'चिंगारी लग चुकी है अब आग...' मुंबई टीम के कप्तानी विवाद को लेकर बड़ी बात कह गए हरभजन सिंह

    माही की कप्तानी में लाजवाब रहा सीएसके का प्रदर्शन

    एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। धोनी की अगुआई में सीएसके ने आईपीएल की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया। धोनी साल 2008 से टीम की कप्तानी संभाल रहे थे। साल 2022 में सीएसके ने सीजन की शुरुआत से ठीक पहले रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी थी। हालांकि, जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और बीच सीजन में धोनी को दोबारा से कप्तान नियुक्त कर दिया गया था।

    रुतुराज का शानदार रहा है प्रदर्शन

    रुतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शानदार रहा है। आखिरी सीजन में रुतुराज ने खेले 16 मैचों में 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 590 रन कूटे थे। रुतुराज के बल्ले से चार अर्धशतक निकले थे। वहीं, आईपीएल 2022 में सलामी बल्लेबाज ने 14 मैचों में 368 रन जड़े थे, जिसमें 3 फिफ्टी शामिल रही थी।