Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohit Sharma: आज के ही दिन Hitman ने खिंची थी ऐसी लकीर, जिसे अभी तक कोई छू भी नहीं पाया

    By Umesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 10:24 AM (IST)

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित की ऐतिहासिक पारी को याद करते हुए ट्वीट किया है। लिखा “इस दिन 2014 में रोहित शर्मा ने ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 में खेली थी 264 रन की पारी।
    रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 में खेली थी 264 रन की पारी।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma), हिटमैन ने 13 नवंबर 2014 को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया था। रोहित ने कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित की ऐतिहासिक पारी को याद करते हुए ट्वीट किया है। लिखा, “इस दिन 2014 में, रोहित शर्मा ने 264 रन बनाकर इतिहास रच दिया - एकदिवसीय मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर। एक पारी जिसमें 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे।”

    Rohit Sharma

    रोहित ने 173 गेंद पर बनाए 264 रन

    दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी मैराथन पारी के दौरान 173 गेंदों का सामना किया, जिसमें रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के लगाए। रोहित ने बहुत धीमी शुरुआत की थी। रोहित ने पारी का पहला अर्धशतक 72 गेंद में 50 रन बना के पूरी की थी।

    हालांकि, उसके बाद रोहित ने सिर्फ 28 गेंद में अगला अर्धशतक पूरा करते हुए गियर बदल लिए और शतक बनाया। 100 से 150 तक पहुंचने के लिए रोहित ने मात्र 25 गेंद ही लिए। रोहित ने 151 गेंद खेलते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया। इसके बाद तो रोहित ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 173 गेंद पर 264 रन बना डाले।

    खबरें और भी

    ro_hitman

    फोटो- ट्विटर

    तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

    रोहित की पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवरों में कुल 404/5 का स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका टीम सिर्फ 251 रन ही बना सकी और 153 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने अब तक 3 दोहरे शतक बनाएं हैं। जिसे अभी तक कोई छू भी नहीं पाया है।

    यह भी पढ़ें- इरफान पठान ने Pakistan PM के ट्वीट का दिया करारा जवाब, कहा- “खुद के मुल्क को बेहतर करने पर ध्यान नहीं”

    यह भी पढे़ं- IPL 2023 Retained Players: मुंबई इंडियंस की जर्सी में अब नहीं दिखेंगे पोलार्ड, जडेजा CSK में बरकरार