यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अनंत-राधिका की शादी में भी वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों की धूम, रोहित-सूर्यकुमार और पांड्या को देख गूंजा तालियों का शोर, बरसे फूल, भावुक हुए मेहमान
टीम इंडिया जब टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत लौटी तो उसका जोरदार स्वागत हुआ। मुंबई की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ आया था। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों का स्वा ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत-राधिका की शादी में वर्ल्ड चैंपियंस का जलवा
- रोहित, सूर्यकुमार और हार्दिक को देख झूमे फैंस
- नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने कही खास बात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप में परचम लहरा कर हाल में स्वदेश लौटी भारतीय क्रिकेट टीम का इन दिनों जमकर स्वागत किया जा रहा है। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में पहुंचे। खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगा कर स्वागत किया गया। अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी।
नीता अंबानी ने जब तीनों खिलाड़ियों को स्टेज पर बुलाया तब माहौल देखने लायक था। संगीत सेरेमनी में दुनिया भर से आए मेहमानों के बीच नीता अंबानी ने तीनों दिग्गज खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच नीता अंबानी ने कहा कि, “आज हम इंडिया की जीत का जश्न मनाएंगे। टीम इंडिया ने पूरी दुनिया के सामने हमारा सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।“
यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: रियान पराग को डेब्यू पर मिला खास तोहफा, हर किसी के हक में नहीं आता ये दिन, देखें Video
हुआ दमदार स्वागत
जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी ने इंडियन टीम को सभी की तरफ से धन्यवाद बोला। उन्होंने कहा कि, “माही यानी महेंद्र सिंह धोनी यहां उपस्थित हैं जो 2011 में वर्ल्ड कप लाए थे, आज 2024 में आप लाएं हैं, सभी भारतीयों को इस पर गर्व है।“
संगीत सेरेमनी में अंबानी परिवार के दोस्तों, मेहमानों और रिश्तेदारों ने अपनी जगह पर खड़े होकर खिलाड़ियों का तालियों से स्वागत किया। इस दौरान नीता अंबानी काफी भावुक दिखीं। उन्होंने बताया कि यह जीत किस तरह उनके लिए व्यक्तिगत जीत है, क्योंकि ये तीनों खिलाड़ी मुंबई इंडियस फैमिली का हिस्सा हैं। रोहित शर्मा, सूर्या और हार्दिक पंड्या तीनों आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।
खबरें और भी
#WATCH | During the Sangeet celebrations of Anant Ambani and Radhika Merchant, Chairperson of Reliance Foundation Nita Ambani called Team India captain Rohit Sharma and cricketers Suryakumar Yadav, Hardik Pandya on stage and the whole gathering applauded the World Cup winning… pic.twitter.com/s6ITvK2t46
— ANI (@ANI) July 6, 2024
17 साल बाद जीता वर्ल्ड कप
टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है। इससे पहले भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। 2014 में भी धोनी की कप्तानी में टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन श्रीलंका से हार गई थी। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का सूखा खत्म हो गया।