Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohit Sharma की पत्नी ने CSK के विदाई मैसेज पर किया रिएक्ट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल Ritika का वन-वर्ड रिप्लाई

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 02:51 PM (IST)

    19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल के 17 वें सीजन के लिए ऑक्शन होने जा रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले ही अपनी कप्तानी में बदलाव किया है। सी ...और पढ़ें

    सीएसके के रोहित के लिए शेयर वीडियो में पत्नी रितिका ने रिएक्ट किया। फोटो- एक्स से साभार
    सीएसके के रोहित के लिए शेयर वीडियो में पत्नी रितिका ने रिएक्ट किया। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले ही अपनी कप्तानी में बदलाव किया है
    2. यह बदलाव किसी को ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है
    3. सीएसके के रोहित के लिए शेयर वीडियो में पत्नी रितिका ने रिएक्ट किया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ritika Sajdeh Reaction after to CSK Hardik became MI captain: 19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल के 17 वें सीजन के लिए ऑक्शन होने जा रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले ही अपनी कप्तानी में बदलाव किया है।

    सीएसके ने रोहित के लिए शेयर किया वीडियो-

    हालांकि यह बदलाव किसी को ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। इस बीच सीएसके ने भी रोहित के लिए एक वीडियो पोस्ट किया था। सीएसके ने रोहित के लिए वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि 2013 से 2023 तक दमदार कप्तानी की युग। रोहित को सम्मान।

    पत्नी रितिका ने किया रिएक्ट-

    अब इस पर रोहित शर्मा की पत्नी ने उनके कप्तानी से पीछे हटने के बाद सीएसके के वीडियो पर रिएक्शन दिया है। रोहित की पत्नी ने इस पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए एक पीले हर्ट वाली इमोजी पोस्ट की है, जो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल रोहित शर्मा 2013 में रिकी पोंटिंग के कप्तानी छोड़ने के बाद से 2023 तक अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है। 

    ये भी पढ़ें:- CSK ने Rohit Sharma को दिया सम्मान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Dhoni की टीम का ये वन-लाइन मैसेज

    रोहित ने बनाया चैंपियन-

    रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया। हालांकि 2022 में मुंबई इंडियंस का सफर कुछ ज्यादा खास नहीं रहा था। साथ ही मुंबई इंडियंस ने कप्तानी में इस बदलाव को भविष्य की प्लानिंग का हिस्सा बताया है।

    खबरें और भी

    गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे रोहित-

    हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार जब हार्दिक ने मुंबई में वापसी की तो उनका कप्तान बनना पहले ही तय हो चुका था और रोहित हार्दिक की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हो गए। इससे पहले 2022 और 2023 में हार्दिक ने गुजरात टाइटंस की ओर से आईपीएल में हिस्सा लिया है।

    ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma को कप्तानी से हटाने पर टूटा इस खिलाड़ी का दिल, सोशल मीडिया पर हिटमैन के लिए शेयर किया खास मैसेज