यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CSK ने Rohit Sharma को दिया सम्मान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Dhoni की टीम का ये वन-लाइन मैसेज
शुक्रवार की शाम मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए काफी उदासी भरी रही। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले टीम ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया। ऐसे में एक पोस् ...और पढ़ें

HighLights
- मुंबई इंडियंस ने अपने नए कप्तान की घोषणा की
- ऐसे में रोहित शर्मा को हर तरफ लोग सम्मान दे रहे है
- ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी रोहित शर्मा के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Chennai Super Kings message to Rohit Sharma over MI captaincy: शुक्रवार की शाम मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए काफी उदासी भरी रही। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले टीम ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया।
रोहित शर्मा कर रहे ट्रेंड-
ऐसे में हार्दिक के फैंस जहां काफी खुश थे तो रोहित के फैंस काफी उदास थे। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान चुना है। ऐसे में सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात से ही मुंबई इंडियंस और कप्तान रोहित शर्मा ट्रेंड कर रहे हैं।
वायरल पोस्ट-
लोग रोहित को सम्मान दे रहे है। पांच बार टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान को लोग याद करते हुए अलग-अलग तरह के पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में एक पोस्ट है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आईपीएल की पांच बार की चैंपियन एक और टीम चेन्नई सुपर किंग्स का रोहित के लिए मैसेज, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है।
ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma को कप्तानी से हटाना मुंबई इंडियंस को पड़ा भारी, फैंस ने जमकर निकाली भड़ास, टीम को हुआ भारी नुकसान
चेन्नई सुपर किंग्स का पोस्ट-
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 2013 से 2023 तक एक शानदार चुनौती का दशक। बहुत सम्मान, रोहित। एक्स हैंडल पर अब तक इस पोस्ट को 1.3 मिलियन लोग देख चुके हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के बाकी प्लेटफॉर्म पर भी इसे काफी पसंद किया गया है।
खबरें और भी
हार्दिक पांड्या की टीम-
बता दें कि इससे पहले हार्दिक एक नई टीम के साथ जुड़े थे। 2022 में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के गठन से लेकर 2023 तक टीम को फाइनल में पहुंचाया था और एक बार चैंपियन बनाया। हार्दिक ने अब अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी की है।