Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक्शन में BCCI, कोचिंग स्टाफ से होगी 3 कोचों की छुट्टी!

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 08:27 PM (IST)

    इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से टी20 सीरीज में हार के बाद कोचिंग स्टाफ में बदलाव हो सकता है। टीम इंडिया के 3 कोचों की छुट्टी हो सकती है। ...और पढ़ें

    गौतम गंभीर

    गौतम गंभीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद भारत के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव हो सकता है। गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया को कई शर्मनाक हार का सामना पड़ा है। टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम अब तक कोई भी टी20 मैच नहीं जीत सकी है। अब कोचिंग स्टाफ में बदलाव होने वाला है।

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मेन इन ब्लू को लगातार 6 मैचों में हार मिली। अय्यर कप्तान के तौर पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सके हैं। गंभीर के अगुवाई वाले कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव हो सकता है। असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल अपने पद से हटना का विचार कर रहे हैं।

    रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल अपने पद से हट सकते हैं

    असिस्टेंट कोच टेन डोशेट और गेंदबाजी कोच मोर्कल का कॉन्ट्रैक्ट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद समाप्त हो रहा है। ऐसे में दोनों ही अपने पद को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक डोशेट भारत की कोचिंग करने के लिए बहुत अधिक इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने भारतीय टीम के साथ पूरे यात्रा करने को लेकर अपनी दिक्कतें बताई हैं। इसके अलावा मोर्कल भी अलग होने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट बोर्ड इन सभी चीजों का हल निकालने की कोशिश कर रहा है।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डोशेट आईपीएल फ्रेंचाइजियों से बात कर सकते हैं। दूसरी तरफ मोर्कल ने अब तक ज्यादा कुछ नहीं कहा है। बता दें कि दोनों को गौतम गंभीर के 2024 में हेड कोच बनने के बाद कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया था।

    खबरें और भी

    BCCI पहले भी कर चुका है बदलाव

    बीसीसीआई इससे पहले भी भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर चुका है। असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को पहले भी हटाया जा चुका है। उनकी जगह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में कोचिंग करने वाले सितांशु कोटक को बल्लेबाजी कोच बनाया गया था। इसके अलाव खबरें सामने आ रही हैं कि फील्डिंग कोच टी दिलीप को भी हटाया जा सकता है। उनकी भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की फील्डिंग बेहद खराब रही थी, जिसके बाद अब उनके कार्यकाल को बढ़ाया नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें- हार ने चयन, रणनीति और तैयारियों की खोली पोल; पहली बार लगातार दो सीरीज में भारत को झेलना पड़ा क्लीन स्वीप

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के क्या हैं कारण? पूर्व भारतीय दिग्गज ने बताई 3 गलतियां