Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान ने फुटबॉल को मारी किक, पत्नी अंजली के साथ मड़ुआ की रोटी का लिया जायका

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 07:16 PM (IST)

    क्रिकेट के भगवान के रूप में विख्यात सचिन तेंदुलकर महानगर मुंबई से आ रांची पहुंचे। यहां सचिन तेंदुलकर ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में हिस ...और पढ़ें

    sachin tendulkar ने रांची में खेला फुटबॉल। फोटो- जागरण
    sachin tendulkar ने रांची में खेला फुटबॉल। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. ट्रेडिशनल फूड का सचिन ने लिया आनंद
    2. बच्चों के संग सचिन ने बिताया वक्त
    3. स्वस्थ रहने के लिए खिलाडि़यों को दिया टिप्स

    शक्ति सिंह, रांची। क्रिकेट के भगवान के रूप में विख्यात सचिन तेंदुलकर महानगर मुंबई से आ रांची पहुंचे। सचिन आज सुबह ओरमांझी 3.30 तीन घंटे गुजारा। सुबह पत्नी के साथ रांची पहुंचे थे। मूलत: वे सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

    यहां ओरमांझी के मैदान में फुटबॉल के साथ कलाबाजी दिखाते रहे और छोटे-छोटे बच्चों के संग मैच खेला और प्रोत्साहित किया। बच्चों के लिए भी प्रसन्नता का अवसर था, जिसे वह अखबार और टीवी में भी देखते थे। वह महान खिलाड़ी आज उनके साथ खेल रहा था और सीखा रहा था।

    अभिभावक अपने बच्चे को खेल के प्रति करें प्रोत्साहित 

    बातचीत में सचिन ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करें और खेल का अवसर प्रदान करें साथ ही सहयोग करें। बिना सहयोग के बच्चों में छिपी प्रतिभा नहीं निखर सकती है। संस्था में ही वे भोजन का मौका आया तो बच्चों के साथ वहां तैयार मड़ुआ की रोटी, साग, पनीर की सब्जी, दाल और चावल का आनंद लिया।

    जागरण फोटो

    झारखंड के ग्रामीण इलाकों में हैं कई प्रतिभाएं 

    सचिन तेंदुलकर ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में कई प्रतिभाएं हैं, जो खेल के क्षेत्र में बेहतर करेंगे। उन्हें प्रोत्साहित और बढ़ावा देना चाहिए। रांची में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और युवा संस्था के फ्रांज गेस्टलर के साथ मिलकर काम कर रही है। दोनों संस्था के समक्ष शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में बेहतर काम करने का लक्ष्य है।

    खबरें और भी

    फुटबॉलर का मनाया जन्मदिन, काटा केक

    सचिन युवा संस्था के महिला फुटबॉलर के संग समय भी व्यतीत किया। उन्हें फिटनेस जुड़े कई राज भी बताएं। इस दौरान एक महिला फुटबॉलर के जन्मदिन पर केक भी काटा। खिलाड़ियों ने कई सवाल जवाब भी किए, जिनका जवाब सचिन ने बखूबी दिया। युवा संस्था में करीब दो घंटे तक अपना समय दिया। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी काफी उत्साहित नजर आई। उन्होंने युवा फुटबॉलरों के संग बात कर उनका अनुभव भी साझा साक्षा किया।

    यह भी पढे़ं- IPL 2024: MS Dhoni ने यश ठाकुर की गेंद पर जड़ा 101 मीटर लंबा छक्का, अब वीडियो मचा रहा तहलका

    सुबह 8.15 बजे पहुंचे थे रांची सचिन

    इसके पूर्व भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शनिवार की सुबह 8.15 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। सचिन को देखने के लिए काफी संख्या में उनके फैन भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर सचिन की झलक पाने को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता नजर आई।

    यह भी पढ़ें- 'मुंबई चा राजा रोहित शर्मा...' 'सैम करन' ने फैंस के बीच लगाया नारा, वायरल हुआ वीडियो तो सच्चाई आई सामने