Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SL के बीच टेस्‍ट मैचों में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन, नई टीम इंडिया बस देख सकती है ख्‍वाब!

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:24 PM (IST)

    भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्‍त 2026 से दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज होगा। महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन है। ...और पढ़ें

    सचिन तेंदुलकर

    सचिन तेंदुलकर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्‍त 2026 से दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज होगा। यह सीरीज वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के अंतर्गत खेली जाएगी।

    शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम के लिए आगामी सीरीज महत्‍वपूर्ण रहने वाली है क्‍योंकि श्रीलंका से एक शिकस्‍त टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदों को तोड़ देगी। यही वजह है कि भारतीय टीम के लिए आगामी टेस्‍ट सीरीज बेहद रोमांचक और अहम रहने वाली है।

    युवाओं के लिए ख्‍वाब

    भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज में खिलाड़‍ियों की नजरें आंकड़ों पर भी गढ़ी रहेंगी। चलिए आपको सीरीज शुरू होने से पहले एक ऐसे रोमांचक फैक्‍ट के बारे में बताते हैं, जिसका टूटना नामुमकिन है और नई टीम इंडिया के बल्‍लेबाजों के लिए यह आंकड़ा महज एक ख्‍वाब बनकर रह सकता है।

    हम बात कर रहे हैं महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की। भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों के बल्‍लेबाजों के लिए मास्‍टर ब्‍लास्‍टर के रिकॉर्ड को तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। चलिए जानते हैं कि तेंदुलकर के नाम ऐसा कौन-सा रिकॉर्ड दर्ज है।

    तेंदुलकर का रिकॉर्ड

    भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर भारत और श्रीलंका के बीच टेस्‍ट मैचों में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। 100 अंतरराष्‍ट्रीय शतक जमाने वाले तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 1990 से 2010 के बीच 25 मैचों की 36 पारियों में 60.45 की औसत से 1995 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 9 शतक और छह अर्धशतक जमाए।

    खबरें और भी

    सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड अब तक टूट नहीं पाया है और इसके लंबे समय तक ध्‍वस्‍त होने की संभावना भी न के बराबर है। तेंदुलकर के बाद महेला जयवर्धने दूसरे नंबर पर काबिज हैं, जिन्‍होंने 1997 से 2010 के बीच 18 मैचों की 28 पारियों में 67.48 की औसत से 1822 रन बनाए। इस दौरान जयवर्धने ने छह शतक और आठ अर्धशतक जमाए।

    भारत-श्रीलंका टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्‍लेबाज

     

    खिलाड़ी

    देश मैच पारी रन औसत शतक अर्धशतक
    सचिन तेंदुलकर भारत 25 36 1995 60.45 9 6
    महेला जयवर्धने श्रीलंका 18 28 1822 67.48 6 8
    राहुल द्रविड़ भारत 20 32 1508 48.64 3 9
    कुमार संगकारा श्रीलंका 17 28 1352 52.00 5 2
    अरविंद डी सिल्‍वा श्रीलंका 19 32 1252 41.73 5 3
    वीरेंद्र सहवाग भारत 11 18 1239 72.88 5 3
    मोहम्‍मद अजहरुद्दीन भारत 17 23 1215 55.22 5 4
    विराट कोहली भारत 11 18 1085 67.81 5 2
    सौरव गांगुली भारत 14 24 1064

    46.26

    3 4
    एंजेलो मैथ्‍यूज श्रीलंका 17 30 1051 35.03 3 4

    टीम का दिखाना होगा दम

    भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्‍ट सीरीज में दम दिखाना होगा। यहां जीत से कम कुछ नहीं चलेगा। भारतीय टीम मौजूदा डब्‍ल्‍यूटीसी प्‍वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। श्रीलंकाई टीम छठे स्‍थान पर है। दोनों टीमें जीत के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेंगी। साथ ही साथ दोनों टीमें फाइनल की उम्‍मीदों को जीवित रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाती हुई नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: इस एक बदलाव से और घातक हो गए हैं रवींद्र जडेजा, श्रीलंका दौरे पर मचाएंगे धमाल! पूर्व बल्लेबाज ने बताई बहुत बारीक बात

    यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में नहीं आया नाम फिर भी गिल की सेना के साथ श्रीलंका जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, जान लीजिए वजह