सचिन तेंदुलकर, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव का दिखा नया अवतार, T20 World Cup 2026 के लिए खास अंदाज में दिखे तीनों स्टार
सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा DP World के नए 'गो बियॉन्ड' अभियान में एक साथ दिखे हैं। यह अभियान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए है, जो क्र ...और पढ़ें

सचिन तेंदुलकर, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव
HighLights
सचिन, सूर्या, अभिषेक DP World के 'गो बियॉन्ड' अभियान में
अभियान क्रिकेट-लॉजिस्टिक्स समानताएं, सीमाओं को तोड़ने पर केंद्रित
खिलाड़ी पिछली उपलब्धियों से आगे बढ़कर इतिहास रचने को तैयार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक टीवी अभियान में साथ में दिखाई दिए हैं। टी20 वर्ल्ड कप की स्पॉन्सर डीपी वर्ल्ड ने विश्व कप के लिए एक नया टीवी अभियान गो बियॉन्ड लॉन्च किया है, जिसमें ये तीनों दिग्गज साथ में दिखाई दे रहे हैं। इसके माध्यम से ये दिखाने की कोशिश की गई है कि क्रिकेट और लॉजिस्टिक्स के बीच क्या समानताएं हैं।
डीपी वर्ल्ड कप की मीडिया रिलीज के मुताबिक ये फिल्म पिछले मानकों से लगातार आगे बढ़ने की चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने को दर्शाती है। सचिन अपने 100 शतकों के रिकॉर्ड टूटने की बात करते हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव पहले से अधिक आक्रामक बैटिंग की बात करते हैं। अभिषेक शर्मा पॉवरप्ले में धुंआधार बैटिंग की सलाह देते हैं।
सचिन तेंदुलकर का बयान
डीपी वर्ल्ड के ब्रांड एंबेस्डर सचिन तेंदुलकर ने कहा, "मैं डीपी वर्ल्ड के इस अभियान में शामिल होकर बहुत खुश हूं। ये अभियान दर्शाता है कि लॉजिस्टिक्स और क्रिकेट दोनों में ही सफलता पाने के लिए सभी सीमाओं को तोड़ना पड़ता है। यही नहीं पिछली उपलब्धियों से आगे बढ़ना भी जरूरी होता है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपरस्टार क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को अपनी विरासत बनाने के लिए मंच प्रदान करता है। मुझे विश्वास है कि ये अभियान फैंस को संभावनाओं की सीमाओं को पार करने के लिए प्रेरित करेगा।"
अभिषेक शर्मा ने क्या कहा?
अभिषेक शर्मा ने कहा, मैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं गेंदबाजों पर शुरु से ही हावी होना चाहता हूं और शुरुआत में ही गेंदबाजों की लय बिगाड़ना चाहता हूं। मैं शुरु से ही तेजी से रन बनाने के लिए जाता हूं। मुझे भारत की जर्सी पहनने वाले तमाम महान खिलाड़ियों से प्रेरणा मिली है लेकिन अब मेरा समय है। हम फैंस को ये दिखाना चाहते हैं कि हम केवल अतीत की उपलब्धियों पर ही निर्भर नहीं रहते हैं बल्कि उससे आगे भी बढ़ते हैं।
खबरें और भी
सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान
भारत के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 मेरे और मेरी टीम के लिए बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। हमारे पास ये मौका है कि अपने घरेलू मैदान पर अपने प्रशंसकों के सामने वर्ल्ड जीत सकें। इसके अलावा हमें खिताब का बचाव करना है और अगर हम ऐसा कर पाते हैं, तो इतिहास रचने में कामयाब हो जाएंगे। इस खेल को खेलने वाले कई महान खिलाड़ी रहे हैं लेकिन अब हमें आगे बढ़ने का समय है।
फिल्म को लेकर जानकारी
डीपी वर्ल्ड को लेकर इस फिल्म की परिकल्पना ओगिल्वी इंडिया, गुरुग्राम ने की है। इस फिल्म के डायरेक्टर फराज अली हैं और इसका प्रोडक्शन क्रेजी आउल फिल्म्स, इंडिया ने किया है। इस अभियान की ये फिल्म 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा।