Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NED vs NAM: नामीबिया को रौंदकर नीदरलैंड्स ने T20 World Cup 2026 में दर्ज की पहली जीत, डी लीडे ने खेली तूफानी पारी

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 02:36 PM (GMT+05:30)

    नीदरलैंड्स ने नामीबिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नामीबिया के खिलाफ नीदरलैंड्स ने जीता मुकाबला

    2. बास डी लीडे ने दिखाया कमाल का खेल

    3. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स की पहली जीत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली हार के बाद नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हरा दिया है। नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे ने कमाल का प्रदर्शन किया और 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए थे लेकिन नीदरलैंड्स ने 3 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली जीत दर्ज की।

    दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नामीबिया ने 157 रनों का टारगेट दिया था, जो इस मैदान पर काफी नहीं था। अरुण जेटली स्टेडियम बड़े-बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है और उम्मीद थी कि नीदरलैंड्स की टीम इस लक्ष्य को हासिल कर लेगा। डच टीम ने किसी को निराश नहीं किया और मुकाबले में जीत हासिल की।

    बास डी लीडे की धमाकेदार पारी

    नामीबिया के द्वारा दिए गए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डच टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने 16 रनों पर पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद नंबर तीन पर बास डी लीडे बैटिंग के लिए उतरे लेकिन टीम को 46 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। हालांकि, डी लीडे डंटे रहे और उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। डी लीडे के अलावा कॉलिन एकरमन ने भी 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    नामीबिया ने बनाए 156 रन

    नामीबिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे। उनके लिए जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने सबसे अधिक 38 गेंदों पर 42 रन बनाए। नीमीबिया की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका और इसी वजह से वे नीदरलैंड्स को बड़ा लक्ष्य नहीं दे सके। डच टीम की तरफ से लोगन वान वीक और बास डी लीडे ने कमाल की गेंदबाजी की और 2-2 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, नामीबिया के गेंदबाज 156 रनों का बचाव नहीं कर सके और उन्हें मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

    खबरें और भी

    नीदरलैंड्स का रिकॉर्ड

    नीदरलैंड्स की टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 11 जीत दर्ज कर चुकी है, जो किसी भी एसोसिएट देश द्वारा सबसे अधिक है। उनसे नीचे स्कॉटलैंड की टीम है, जिसने अब तक 8 जीत दर्ज की है और तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान है, जिन्होंने 5 मुकाबले जीते हैं।

    यह भी पढ़ें- ‘क्रिकेट की जीत…’, IND vs PAK मैच को लेकर राजीव शुक्ला ने ICC की जमकर की तारीफ

    यह भी पढ़ें- कौन हैं अमित सरोहा, अमेरिकन लीग में क्रिस गेल के साथ खेलते आएंगे नजर; विदेशी गर्ल से शादी कर आए थे सुर्खियों में