Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबजादा फरहान से अभिषेक शर्मा को बड़ा खतरा, छिन सकता है दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज का ताज

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 06:11 PM (IST)

    पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने आईसीसी की ताजा रैंकिंग में छलांग लगाई है। वे अभिषेक शर्मा के पहले स्थान के लिए खतरा बन गए हैं क्योंकि रेटिंग ...और पढ़ें

    साहिबजादा फरहान और अभिषेक शर्मा

    साहिबजादा फरहान और अभिषेक शर्मा

    HighLights

    1. साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर पर पहुंचे

    2. अभिषेक शर्मा की रेटिंग प्वाइंट्स घटे

    3. अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बरकरार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दो शतक लगाए थे और अब आईसीसी की ताजा रैंकिंग में वे दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। फरहान अब अभिषेक शर्मा के लिए खतरा बन चुके हैं, जो लंबे समय से टी20 की रैंकिंग में पहले स्थान काबिज हैं। आईसीसी ने बुधवार को टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें फरहान ने लंबी छलांग लगाई है।

    अभिषेक पिछले साल जुलाई में टी20 में नंबर वन बल्लेबाज बने थे और उसके बाद से इस स्थान पर काबिज हैं। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके खराब प्रदर्शन की वजह से नंबर वन का स्थान खतरे में आ गया है। ऐसे में उन्हें इस स्थान पर बने रहने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

    साहिबजादा फरहान ने लगाई छलांग

    फरहान इससे पहले तीसरे स्थान पर काबिज थे और अब उन्होंने एक पायदान की छलांग लगाई है और दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। फरहान के इस समय 848 रेटिंग प्वाइंट्स हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 874 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अब 26 प्वाइंट्स का ही फर्क है। ऐसे में अगर अभिषेक इंग्लैंड के खिलाफ फेल हो जाते हैं, तो इस बात की पूरी संभावना है कि अगले हफ्ते में उनका नंबर वन का ताज छिन सकता है।

    अभिषेक ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने मात्र 80 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 131 का रहा है, जबकि मात्र एक अर्धशतक लगा सके हैं। उन्होंने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर अपने करियर की सर्वोच्च 931 रेटिंग अंक हासिल किए थे। हालांकि, उसके बाद से ही उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है और अब उनकी बादशाहत भी खतरे में है।

    खबरें और भी

    फरहान का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

    फरहान ने पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 6 मैचों में खेलते हुए 76.60 की औसत और 160.25 की स्ट्राइक रेट के साथ 383 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया। फराहन एक वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली के एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup से बाहर होने के बाद माइक हेसन की होगी छुट्टी! खिलाड़ियों ने हेड कोच को बताया तानाशाह

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले भगवान की शरण में भारतीय टीम, सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में की पूजा-अर्चना