Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ind vs Pak: Hardik Pandya ने पाकिस्‍तान पर की 'स्‍ट्राइक', टी20I में हासिल की बड़ी उपलब्धि

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 08:46 PM (IST)

    Asia Cup 2025 एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ पाकिस्‍तान की शुरुआत खराब रही। कप्‍तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। उनका यह निर ...और पढ़ें

    हार्दिक पांड्या ने भारत को दिलाई पहली सफलता। इमेज- बीसीसीआई
    हार्दिक पांड्या ने भारत को दिलाई पहली सफलता। इमेज- बीसीसीआई

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ पाकिस्‍तान टीम की शुरुआत खराब रही। पाक कप्‍तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी चुनी। उनका यह फैसला गलत साबित होता नजर आया। भारत के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने पहला ओवर हार्दिक पांड्या को थमा दिया। हार्दिक ने शुरुआत तो कुछ खास नहीं की। ओवर की पहली गेंद उन्‍होंने वाइड की।

    सैम अयूब का विकेट चटकाया

    अगली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने पाकिस्‍तान के सलामी बल्‍लेबाज सैम अयूब को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। अयूब गोल्‍डन डक पर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही पांड्या ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह टी20 इंटरनेशनल मैच की पहली वैध गेंद पर विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले तक सिर्फ अर्शदीप सिंह ही ऐसा कर पाए थे। अर्शदीप सिंह ने 2024 में न्यूयॉर्क में अमेरिका के खिलाफ पहली गेंद पर विकेट चटकाया था। सिंह ने शायन जहांगीर को अपने जाल में फंसाया था।

    हार्दिक को भाता है पाकिस्‍तान 

    हार्दिक पांड्या को पाकिस्‍तान के खिलाफ गेंदबाजी करना पसंद आता है। उन्‍होंने मैन इन ग्रीन के खिलाफ अब तक खेले 8 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 14 विकेट चटकाए थे। आज भी उनके पास पाकिस्‍तान को बैकफुट पर धकेले का अच्‍छा मौका है।

    बुमराह ने दिया दूसरा झटका

    हार्दिक पांड्या के बाद भारत की ओर से दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। ओवर की दूसरी गेंद पर ही बुमराह ने मोहम्मद हारिस को पवेलियन भेज दिया। हार्दिक पांड्या ने हारिस का कैच लपका। हारिस ने 3 गेंदों का सामना किया और 5 रन बनाए। पाकिस्‍तान टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 6 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे।

    खबरें और भी

    भारत की प्लेइंग 11

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

    यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: पाकिस्‍तान के खिलाफ इस प्‍लेइंग 11 के साथ उतरी भारतीय टीम, सलमान आगा ने नहीं किया कोई बदलाव

    यह भी पढ़ें- IND-PAK के बीच संबंधों के तनाव का गुस्‍सा मैच पर दिखा, कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान आगा को किया इग्‍नोर और नहीं मिलाया हाथ