Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Exclusive: श्रेयस नहीं बल्कि संजू सैमसन बन सकते हैं टी20 टीम के कप्तान, इंग्लैंड दौरे पर मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    By Abhishek TripathiEdited By: Praveen Kumar Mishra
    Updated: Sat, 09 May 2026 04:00 AM (IST)

    सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म के बाद भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर चर्चा तेज है। सूत्रों के अनुसार, श्रेयस अय्यर की जगह संजू सैमसन को इंग्लैंड और ...और पढ़ें

    संजू सैमसन

    संजू सैमसन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अभिषेक त्रिपाठी, जागरण नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इस साल फरवरी में टी-20 विश्व कप जीता था, लेकिन उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए उनके भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। मौजूदा समय में श्रेयस अय्यर को टी-20 का नया कप्तान बनाने की सबसे ज्यादा चर्चा है, लेकिन विश्वस्त सूत्रों की मानें तो विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को सूर्य की जगह टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

    आईपीएल के बाद भारतीय टीम को जून-जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड का दौरा करना है। इन दौरों के लिए चुनी वाली टीम में निश्चित रूप से आईपीएल के प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा जाएगा और इस लिहाज से सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। वहीं संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर दोनों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, संजू के पक्ष में जो सबसे बड़ी बात है वो है कि वह लंबे समय से भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा हैं।

    संजू सैमसन को कप्तानी का अनुभव

    संजू 2024 टी-20 विश्व कप से लगातार टीम के साथ हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित भी किया है। उनके नाम 62 मैचों में 1399 रन हैं, जिनमें वह तीन शतक और छह अर्धशतक लगा चुके हैं। इस साल टी-20 विश्व कप में भी संजू ने अपनी बल्लेबाजी से भारत को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और जहां तक कप्तानी का सवाल है तो वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं।

    चेन्नई सुपर किंग्स के भी कप्तान बन सकते हैं संजू

    शांत स्वभाव के साथ परिस्थितियों को संभालने की उनकी क्षमता ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। ऐसी चर्चा भी है कि अगले सत्र में वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी करते हुए दिख सकते हैं। श्रेयस की फॉर्म अच्छी है। वह पंजाब किंग्स के लिए रन भी बना रहे हैं और उनकी कप्तानी पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं है, लेकिन जो बात उनके खिलाफ जा सकती है, वो है कि वह लंबे समय से भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा नहीं है। उन्होंने भारत के लिए अंतिम टी-20 मुकाबला तीन दिसंबर 2203 को खेला था।

    खबरें और भी

    श्रेयस को टी20 टीम में बनानी होगी जगह

    सूत्रों का कहना है कि श्रेयस के लिए सबसे पहले टी-20 टीम में जगह बनानी होगी, उसके बाद ही उन्हें कप्तान बनाने पर विचार किया जाएगा। वहीं संजू लंबे समय से टीम के साथ हैं, ऐसे में चयनकर्ता उन्हें कप्तान बना सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, चूंकि सूर्य ने भारत को टी-20 विश्व कप चैंपियन बनाया है और अगर चयनकर्ता आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उन्हें मौका देना चाहते हैं तो फिर संजू सैमसन को उपकप्तान बनाया जा सकता है लेकिन अगर सूर्य की फॉर्म को देखते हुए बदलाव होता है, तो संजू इस समय टी-20 कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- DC vs KKR: फिन एलन के शतक से बेबस हुई दिल्ली, कोलकाता ने घर में किया शर्मसार

    यह भी पढ़ें- 'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा', TV पर डेब्‍यू के लिए तैयार रोहित शर्मा, हिटमैन के टीजर ने मचाया तहलका