विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ZIM vs NZ: जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने बना दिया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ध्वस्त हो गया 66 साल पुराना कीर्तिमान

Published: Fri, 01 Aug 2025 06:15 PM (IST)

जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी सीन विलियम्स ने टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वह सबसे ज्यादा ...और पढ़ें

सीन विलियम्स ने बनाया टेस्ट में बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड। फाइल फोटो
सीन विलियम्स ने बनाया टेस्ट में बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड। फाइल फोटो

HighLights

  1. सीन विलियम्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  2. 23 टेस्ट मैच में शून्य पर नहीं आउट हुए
  3. 2025 में गिल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी सीन विलियम्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। दूसरी पारी में शुरुआत करते ही इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में बिना शून्य पर आउट हुए सबसे ज्यादा पारियां खेलने का ऑस्ट्रेलिया के जिम बर्क का 66 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सीन विलियम्स अब खेल के सबसे लंबे प्रारूप में बिना शून्य पर आउट हुए सबसे ज्यादा पारियों में बल्लेबाजी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अपने करियर के 23 टेस्ट मैच में विलियम्स एक भी पारी में शून्य पर आउट नहीं हुए हैं। इस दौरान वह लगभग 48 की औसत से 1900 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

ऐसा भी करने बने पहले बल्लेबाज

विलियम्स इस मामले में भी नंबर बन गए हैं। वह बिना शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की इस सूची में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। भारत के लिए यह रिकॉर्ड बृजेश पटेल के नाम है। वे अपने टेस्ट करियर की 38 पारियों में कभी शून्य पर आउट नहीं हुए। उन्होंने 29.45 की औसत से एक शतक और पांच अर्धशतकों के साथ 972 रन बनाए थे। 

टेस्ट करियर में बिना शून्य पर आउट होने वाले सबसे ज्यादा पारी खेलने वाले खिलाड़ी-

  • सीन विलियम्स (जिम्बाब्वे)- 46 पारी
  • जिम बर्क (ऑस्ट्रेलिया)- 44 पारी
  • रेग्गी डफ (ऑस्ट्रेलिया)- 40 पारी
  • बृजेश पटेल (भारत)- 38 पारी
  • रॉबर्ट क्रिस्टीनी (वेस्टइंडीज)- 37 पारी

शुभमन गिल के पीछे

बता दें कि जिम्बाब्वे ने इस साल काफी टेस्ट मैच खेले हैं और सीन विलियम्स का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। फिलहाल, वह 2025 में टेस्ट मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह सिर्फ भारतीय कप्तान शुभमन गिल से पीछे हैं। विलियम्स इस साल सात टेस्ट मैचों में 50.25 की औसत से 600 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- ZIM vs NZ: Ish Sodhi की गेंदबाजी ने जिम्‍बाब्‍वे को सस्ते में रोका, न्‍यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।