Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaheen Shah Afridi बने पिता, बेटे को डेडिकेट किया विकेट; भारतीय क्रिकेटर की पत्‍नी ने दी बधाई!

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 05:47 PM (IST)

    पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इन दिनों बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेलने में व्‍यस्‍त हैं। सीरीज का पहला टेस्‍ट रावलपिंडी क्रिकेट स ...और पढ़ें

    टेस्‍ट सीरीज खेलने में व्‍यस्‍त हैं शाहीन अफरीदी। इमेज- पाकिस्‍तान क्रिकेट
    टेस्‍ट सीरीज खेलने में व्‍यस्‍त हैं शाहीन अफरीदी। इमेज- पाकिस्‍तान क्रिकेट

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इन दिनों बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेलने में व्‍यस्‍त हैं। सीरीज का पहला टेस्‍ट रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बीच शाहीन शाह अफरीदी के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है। उनकी पत्‍नी अंशा ने एक बेटे को जन्‍म दिया।

    अली यार रखा बेटे का नाम 

    शाहीन और अंशा ने अपने बेटे का नाम अली यार रखा है। बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच के दौरान शाहीन अफरीदी ने विकेट चटकाया। उन्‍होंने यह विकेट अपने बेटे को डेडिकेट किया। शाहीन अफरीदी ने हसन महमूद को मोहम्‍मद रिजवान के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद उन्‍होंने बच्‍चे को गोद में लेकर झुलाने वाला सेलिब्रेशन किया।

    संजना गणेशन ने दी बधाई

    भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्‍नी संजना गणेशन ने भी शाहीन अफरीदी को पिता बनने की बधाई दी है। उन्‍होंने एक्‍स पर जसप्रीत बुमराह और शाहीद शाह अफरीदी की एक तस्‍वीर शेयर की। साथ ही कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा, 'अनमोल बच्चे के जन्म पर शाहीन शाह अफरीदी को बधाई!' हालांकि, यह संजना गणेशन का ऑफिशियल एक्‍स अकाउंट नहीं है। इससे पहले भी संजना के फर्जी अकाउंट से कई पोस्‍ट शेयर की गई हैं, जिस पर संजना ने केस दर्ज कराया था।  

    ये भी पढ़ें: पाकिस्तान खिलाड़ियों को लेकर फैली अफवाह, PCB ने तय किया आगे का प्लान, उठाएगा ये बड़ा कदम, जानिए क्या है पूरा मामला

    अरशद नदीम ने भी दी बधाई

    पेरिस ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले पाकिस्‍तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने भी शाहीन शाह अफरीदी को बधाई दी। उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा, 'शाहीन शाह अफरीदी को आपके अनमोल बच्चे के जन्म पर बधाई! और शाहिद अफरीदी को दादा बनने पर हार्दिक बधाई। अल्लाह नन्हें बच्चे को स्वास्थ्य, खुशी दे। इस खूबसूरत नए अध्याय के लिए आपके परिवार को प्रार्थना और शुभकामनाएं।'

    ये भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी पर लगा कोच गैरी क‌र्स्टन से बदसलूकी का आरोप, टी-20 विश्व कप के दौरान हुआ था ऐसा

    खबरें और भी