Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेइज्जती के बाद शशांक सिंह ने छोड़ा छत्तीसगढ़ का साथ, अब इस टीम के लिए दिखाएंगे दम

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 04:07 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेटर शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के खराब रवैये के कारण राज्य टीम छोड़ दी है। अब वह आगामी घरेलू सीजन में पुडुचेरी के लिए खेलते नजर आ ...और पढ़ें

    शशांक सिंह को मिली नई टीम

    शशांक सिंह को मिली नई टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में नौकर के साथ मारपीट मामले में फंसने वाले भारतीय क्रिकेटर शशांक सिंह ने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला किया है। वह आगामी घरेलू सीजन में अब छत्तीसगढ़ से नहीं खेलेंगे। उन्होंने नई टीम से खेलने का फैसला किया है। ये फैसला उन्होंने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के खराब रवैये के बाद लिया है।

    आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले शशांक अब पुडुचेरी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने सोमवार को इस बात का एलान किया। शशांक ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ से अनापत्ती प्रमाण पत्र (एनओसी) भी मिल चुकी है।

    नहीं मिला साथ

    शशांक ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "हां, मैं छत्तीसगढ़ छोड़ रहा हूं। मैंने एनओसी ले ली है और मैं अगले सीजन पुडुचेरी के लिए खेलूंगा। मुझे पिछले सीजन कंधे और उंगली में चोट लगी थी, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने उस समय मेरा साथ नहीं दिया।"

    शशांक ने कहा कि वह चोट से वापसी कर रहे थे, लेकिन फिर भी उन्हें छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर रखा गया और बेंगलुरू जाने वाली टीम में भी जगह नहीं दी गई।

    आरोपों को नकारा

    शशांक ने उन बातों का भी खंडन किया है जिसमें कहा जाता है कि वह सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मुझसे कहा गया कि मैं सिर्फ आईपीएल खेलता हूं और छत्तीसगढ़ की घरेलू क्रिकेट नहीं। सच्चाई ये है कि पिछले साल मुझे बीसीसीआई द्वारा सफेद गेंद का बेस्ट ऑलराउंडर का अवॉर्ड मिला था।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'वो मुझसे वसूली करना चाहता था', कुक के साथ मारपीट के आरोपों पर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी; लिखा भावुक पोस्ट

    यह भी पढ़ें- 'बेडरूम में घुसकर वीडियो बना रहा था', भारतीय क्रिकेटर शशांक सिंह ने नौकर के आरोपों पर दी सफाई; रखा अपना पक्ष