Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शेख हसीना की पार्टी से जुड़े क्रिकेटर शाकिब अल हसन, अब बांग्लादेश लौटने को तैयार

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:40 PM (IST)

    बांग्लादेश की अपदस्थ पीएम शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से जुड़े पूर्व क्रिकेट कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा है कि वह दो साल के निर्वासन को खत्म करके अपन ...और पढ़ें

    शेख हसीना और शाकिब अल हसन।

    शेख हसीना और शाकिब अल हसन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    रॉयटर्स, नई दिल्ली। बांग्लादेश की अपदस्थ पीएम शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से जुड़े पूर्व क्रिकेट कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा है कि वह दो साल के निर्वासन को खत्म करके अपने देश लौटने और वहां मुकदमों का सामना करने के लिए तैयार हैं। उनके खिलाफ हत्या के अलावा अन्य मामले दर्ज हैं।

    उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी सुरक्षा की गारंटी देती है तो वह क्रिकेट से रिटायर होने से पहले एक विदाई सीरीज खेलना चाहते हैं। शेख हसीना सरकार को हटाए जाने के बाद से शाकिब अमेरिका में रह रहे हैं। बांग्लादेश के प्रतिभाशाली क्रिकेटर रहे शाकिब (39) चाहते हैं कि वह अपने घर पर एक विदाई सीरीज खेलें और 2027 में होनेवाले विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करें।

    शाकिब की वापसी मौजूदा तारिक रहमान सरकार की मंशा का भी परीक्षण होगी कि वह विपक्ष को देश में अवसर देने के इच्छुक हैं या नहीं। ये इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शेख हसीना स्वयं बांग्लादेश वापसी की मंशा जाहिर कर चुकी हैं। शाकिब ने कहा कि उन्हें पता है कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। उन्हें केवल एक निष्पक्ष अवसर की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना के कार्यक्रम के बाद हुई घटना

    यह भी पढ़ें- शाकिब अल हसन को बांग्लादेश टीम की मिली कमान, इस टूर्नामेंट में खेलते हुए आएंगे नजर

    खबरें और भी