Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Retention: मुंबई इंडियंस ने चली एक और बड़ी चाल, GT के ऑलराउंडर को इतने करोड़ में कर लिया ट्रेड

    Updated: Thu, 13 Nov 2025 07:44 PM (IST)

    शेरफेन रदरफोर्ड को आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया है। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को मु ...और पढ़ें

    शेरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। फोटो- MI

    शेरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। फोटो- MI

    HighLights

    1. मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स के साथ किया ट्रेड

    2. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ में खरीदा

    3. रदरफोर्ड टीम को प्रदान करते हैं संतुलन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने रिटेनशन के पहले दो बड़ी ट्रेड की है। गुरुवार, 13 नवंबर को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स से गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को 2 करोड़ रुपये में ट्रेड किया। इसके बाद गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज ऑलराउंडर को ट्रेड कर खलबली मचा दी है।

    शेरफेन रदरफोर्ड को आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया है। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने 2.6 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। उनका MI फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है।

    मुंबई में रदरफोर्ड की वापसी

    रदरफोर्ड साल 2020 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उस सीजन मुंबई इंडियंस ने रोहित की अगुवाई में खिताब जीता था। रदरफोर्ड विस्फोटक बल्लेबाजी शैली और महत्वपूर्ण तेज-तर्रार पारी खेलने की क्षमता के साथ-साथ वह एक दाएं हाथ के मीडियम प्रेसर भी हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें टीम को संतुलन प्रदान करने और मारक क्षमता उन्हें एक मूल्यवान खिलाड़ी बनाती है।

    तेज बल्लेबाजी की अलावा गेंदबाजी का भी हुनर

    साल 2025 में शेरफेन रदरफोर्ड गुजरात टाइटन्स का हिस्सा थे। 13 मैच में 157.30 की स्ट्राइक रेट से रदरफोर्ड ने 291 रन बनाए थे। मिडिल ऑर्डर में रदरफोर्ड लंबे हिट लगाने के लिए जाने-जाते हैं। कैरेबियाई टीम के इस विस्फोटक मध्यक्रम बल्लेबाज के पास अपार अनुभव है। दुनिया भर में 200 से ज्यादा टी20 मैच और 3,500 से ज्यादा रन बनाने वाले रदरफोर्ड जहां भी जाते हैं, स्कोरबोर्ड पर धूम मचाते हैं।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Retention: आईपीएल की पहली ट्रेड डील का एलान, मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को 2 करोड़ में खरीदा

    खबरें और भी