Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shikhar Dhawan Retirement: धवन को 'शिखर' पर इन रिकॉर्ड्स ने पहुंचाया, एक क्लिक में पढ़ें उनके अटूट कीर्तिमान

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 10:39 AM (IST)

    लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्‍ट कर अपने संन्‍यास का एलान किया। उन्‍होंने ...और पढ़ें

    शिखर धवन ने किया संन्‍यास का एलान।
    शिखर धवन ने किया संन्‍यास का एलान।

    HighLights

    1. शिखर धवन ने अपने डेब्‍यू टेस्‍ट में ठोका था तूफानी शतक
    2. 10 दिसंबर 2022 को खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच
    3. धवन ने 20 अक्‍टूबर 2010 को किया था इंटरनेशनल डेब्‍यू

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन ने शनिवार सुबह अपने फैंस को निराश कर दिया। टीम इंडिया के गब्‍बर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्‍ट कर अपने संन्‍यास का एलान किया। उन्‍होंने ना सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से बल्कि डॉमेस्टिक क्रिकेट से भी संन्‍यास ले लिया है। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए। आइए धवन के कुछ प्रमुख रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

    डेब्‍यू टेस्‍ट में ठोकी सेंचुरी

    • शिखर धवन ने 14 मार्च 2013 को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। उन्‍हें पहले ही मैच में तूफानी पारी खेली थी।
    • पहली पारी में धवन ने 174 गेंदों पर 187 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उन्‍होंने 33 चौके और 2 शानदार छक्‍के लगाए थे।
    • धवन ने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इसके साथ ही वह डेब्‍यू टेस्‍ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बने थे।
    • आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी में धवन के बल्‍ले ने जमकर आग उगली है।
    • वह युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर के बाद चैपियंस ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर है।

    ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan Retirement: क्रिकेट से संन्यास के बाद फिल्मों में किस्मत आजमाएंगे शिखर धवन!

    शिखर धवन के अन्‍य कीर्तिमान

    शिखर धवन वनडे में सबसे तेज 2000 और 3000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर हैं। इतना ही नहीं उन्‍होंने अपने 100वें वनडे मैच में शतक लगाया था। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में धवन लगातार 2 बार गोल्डन बैट पर कब्‍जा जमाने वाले इकलौते प्‍लेयर हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज हैं। वनडे विश्‍व कप 2015 में भी शिखर धवन सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज थे।

    ये भी पढ़ें: शिखर धवन ने किया संन्यास का एलान, नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल और डॉमेस्टिक क्रिकेट