'मेरी बीवी आ रही है....,' पैपराजी ने बना लिया वीडियो तो शिवम दुबे ने की डिलीट करने की गुजारिश
भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे की पैपराजी के साथ मदेजार बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। दुबे पैपराजी को अपने घर पर अचानक से देखकर चौंक गए थे। ...और पढ़ें
HighLights
शिवम दुबे की मजेदार बातचीत हुई वायरल
पैपराजी से वीडियो डिलीट करने की मांग की
दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंड शिवम दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वे इसमें पैपराजी से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कई मौकों पर अहम पारियां खेली, जिसमें फाइनल भी शामिल है। अपने प्रदर्शन के बाद वे चर्चा का विषय बने हुए हैं।
दुबे इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे थे। दरअसल, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की थी। इसके बाद कई उड़ानें रद हो गई थी, जिसकी वजह से भारतीय ऑलराउंडर ने अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर ट्रेन से तय किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर यात्रा की थी और चेहरे को ढक रखा था। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है।
शिवम दुबे की बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
दुबे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें पैपराजी ने अचानक वहां आकर चौंका दिया। शिवम ने पूछा, "आप लोग यहां पर कैसे आ गए?" पैपराजी ने बताया कि उन्होंने दुबे को देख लिया था और इसी वजह से उनके पास चले आए। इसके बाद विश्व विजेता खिलाड़ी ने कहा, "मेरी पत्नी भी आ रही है, उसके साथ बना लेना।" हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने वीडियो डिलीट करने की मांग की लेकिन अब इस मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिवम दुबे ने की थी ट्रेन से यात्रा
दुबे ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद अहमदाबाद से मुंबई तक का सफर ट्रेन से तय किया था। इसकी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि, जब वे ट्रेन में चढ़े, तो मास्क और कैप से अपना चेहरा ढक रखा था। इसके बाद टिकट चेकर ने उनका नाम देखते हुए पूछा था कि कौन शिवम दुबे, वो जो क्रिकेटर है। हालांकि, इस स्थिति को उनकी पत्नी ने संभाल लिया था और कहा था कि भला क्रिकेटर ट्रेन से यात्रा क्यों करेगा। इसके बाद स्टार ऑलराउंडर को डर था कि मुंबई स्टेशन पर कहीं फैंस उन्हें पहचान न लें।
खबरें और भी
Shivam Dube was waiting for his wife outside a building and someone started recording his video.
— 𝚅𝚊𝚛𝚞𝚗¹⁸ (@varunx18) March 15, 2026
Instead of getting angry, he was politely requesting the guy to delete the video.
Bro plays international cricket for India and is still so humble and innocent. 😭😭 pic.twitter.com/QML3S3Xy9d