Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shivam Dube हैं T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के 'साइलेंट हीरो', फिर अपने दम पर पलट दिया मैच का नतीजा

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 04:53 PM (IST)

    Shivam Dube: टी20 विश्व कप 2026 में शिवम दुबे भारत के 'साइलेंट हीरो' बनकर उभरे हैं। जब भी शीर्ष क्रम लड़खड़ाया, उन्होंने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। नीद ...और पढ़ें

    Shivam Dube हैं भारत के ‘साइलेंट हीरो’

    Shivam Dube हैं भारत के ‘साइलेंट हीरो’

    HighLights

    1. शिवम दुबे हैं भारत के साइलेंट हीरो

    2. भारत ने नीदलैंड्स को हराकर लगाया जीत का चौका

    3. सुपर-8 में भारत का सामना नीदरलैंड्स से होना है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां अक्सर वो खिलाड़ी सुर्खियां बटोरते हैं, जिन्होंने या तो शतक लगाया हो या फिर पांच विकेट लिए हो, लेकिन इस T20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की सफलता के पीछे एक ऐसा नाम है, जो शोर कम औरक काम ज्यादा करने में माहिर है। ये और कोई नहीं, बल्कि ‘सिक्सर किंग’ शिवम दुबे ही हैं, जिन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में उन्होंने 31 गेंदों में 66 रनों की जो आतिशी पारी खेली, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारत के लिए साइलेंट हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। 

    Shivam Dube हैं भारत के ‘साइलेंट हीरो’

    इस वर्ल्ड कप में जब-जब टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया, शिवम दुबे ने इस्तेमाल कर विरोधी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। नीदरलैंड्स के खिलाफ जब अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सस्ते में पवेलियन लौट गए और रन गति धीमी हो गई थी, तब दुबे ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी पारी में 6 गगनचुंबी छक्के जड़कर टीम का स्कोर 193 तक पहुंचाया। यह इस वर्ल्ड कप में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी भी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर है।

    स्पिनर्स के लिए बने काल

    दुबे की सबसे बड़ी ताकत है कि वो स्पिनर्स के खिलाफ बेखौफ अंदाज में खेलते हैं। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें एक खास 'रोल' दिया है, जो कि मिडिल ओवरों में आकर स्पिनरों पर दबाव बनाना है। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ भी छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं। पाकिस्तान के खिलाफ उनका 27 रनों की पारी मैच की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई, जिसके लिए उन्हें ड्रेसिंग रूम में 'इम्पैक्ट प्लेयर' का मेडल भी मिला था।

    कप्तान सूर्या का 'ब्रह्मास्त्र'

    सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव अब दुबे का इस्तेमाल एक चतुर मध्यम तेज गेंदबाज के रूप में भी कर रहे हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ओवर में जब 28 रनों की जरूरत थी, तब सूर्या ने बुमराह के बजाय गेंद दुबे को थमाई। हालांकि दो कैच छूटे, लेकिन दुबे ने दबाव में संयम बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की।  

    खबरें और भी

    बता दें कि टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अभी तक लगातार 4 मैच जीते हैं और अब सुपर-8 में वो अपने अभियान का आगाज 22 फरवरी से करेगी।

    यह भी पढ़ें- IND-W vs AUS-W 2nd T20I: अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी भारतीय टीम, कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup Super 8: जीत का 'चौका' लगाने के बावजूद 'सूर्या ब्रिगेड' को रहना होगा सतर्क, इन खामियों को करना होगा दूर