Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranji Trophy Final: मुंबई के चैंपियन बनने पर वायरल हुआ Shreyas Iyer का डांस, बीच मैदान जमकर थिरका भारतीय बैटर- VIDEO

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 03:50 PM (GMT+05:30)

    मुंबई टीम का प्रदर्शन खिताबी मुकाबले में बेहद शानदार रहा। बल्ले से मुशीर खान ने शतकीय पारी खेली तो गेंदबाजों ने भी टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार ...और पढ़ें

    Ranji Trophy 2024: मुंबई के चैंपियन बनने पर वायरल हुआ श्रेयस अय्यर का डांस।
    Ranji Trophy 2024: मुंबई के चैंपियन बनने पर वायरल हुआ श्रेयस अय्यर का डांस।

    HighLights

    1. विदर्भ को हराकर मुंबई 42वीं बार बनी चैंपियन
    2. मुंबई के चैंपियन बनने पर जमकर थिरके श्रेयस अय्यर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई ने रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी 2024 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने फाइनल मुकाबले में विदर्भ को 169 रन से करारी शिकस्त दी। 538 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की पूरी टीम 368 रन बनाकर सिमट गई। मुंबई के चैंपियन बनने के बाद श्रेयस अय्यर का डांस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अय्यर बीच मैदान ही जमकर थिरकते हुए दिखाई दिए।

    श्रेयस अय्यर का डांस वायरल

    मुंबई टीम का प्रदर्शन खिताबी मुकाबले में बेहद शानदार रहा। बल्ले से मुशीर खान ने शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजों ने भी टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया, जिसके खुशी श्रेयस अय्यर के चेहरे पर साफतौर से नजर आई।

    अय्यर ने बीच मैदान पर हाथ हवा में उठाते हुए जमकर डांस किया। दरअसल, मुंबई की जीत के बाद मैदान पर ढोल बज रहे थे, जिसकी धुन पर अय्यर खूब थिरके। सोशल मीडिया पर अय्यर का यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: MS Dhoni का ये होगा आखिरी IPL सीजन? जानें माही के संन्यास को लेकर क्या बोले AB De Villiers

    42वीं बार चैंपियन बनी मुंबई

    मुंबई का प्रदर्शन फाइनल मैच में बेहद शानदार रहा। पहली पारी में शार्दुल ठाकुर की 75 रन की दमदार पारी के बूते मुंबई ने 224 रन बनाए। इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विदर्भ की पूरी टीम को महज 105 रन पर समेटा। दूसरी इनिंग में मुंबई के बैटर्स का बोलबाला रहा।

    खबरें और भी

    मुशीर खान ने शतकीय पारी खेली, तो अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जमाया। दूसरी इनिंग में तनुश कोटियन ने 4 विकेट अपने नाम किए। विदर्भ की ओर से कप्तान अक्षय वाडकर ने शतकीय पारी खेली, लेकिन वह टीम की नैया को पार नहीं लगा सके।