Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ ODI 2026: Shreyas Iyer को मिली हरी झंडी, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलने के लिए हुए फिट

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 03:50 PM (GMT+05:30)

    भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हैं। उनका रीहैब सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। वीवीएस लक्ष्मण ने म ...और पढ़ें

    Shreyas Iyer को मिली हरी झंडी, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलने के लिए हुए फिट

    Shreyas Iyer को मिली हरी झंडी, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलने के लिए हुए फिट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shreyas Iyer Fitness IND vs NZ ODI 2026: भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए खेलने के लिए फिट है। ये जानकारी दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने एक्स पर ट्वीट शेयर कर दी।

    IND vs NZ: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए Shreyas Iyer फिट

    दरअसल, श्रेयस अय्यर का रीहैब खत्म हो गया है।  सेंट्रल आफ एक्सीलेंस के मुखिया वीवीएस लक्ष्मण ने मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर को ईमेल के जरिए सूचित किया कि अय्यर का रीहैब पूर्ण हुआ। 

    अब वह सीओई के केयर से डिस्चार्ज हुए। बता दें कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें अपनी मैच फिटनेस साबित करनी थी। इस मेल के बाद वह पहले वनडे मैच से ही प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे। 

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ ODI Series: स्‍क्वॉड, वेन्‍यू से लेकर शेड्यूल-लाइव स्‍ट्रीमिंग तक, पाएं न्‍यूजीलैंड सीरीज से जुड़ी सभी जानकारी

    31 साल के श्रेयस अय्यर पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फील्डिंग के दौरान चोटिल (स्प्लीन में चोट) हो गए थे। उसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा। इतना ही नहीं, स्प्लीन में चोट से उबरने के लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी।

    अय्यर ने अपने रिहैबिलिटेशन के आखिरी दौर के लिए सीओई में 10 दिन बिताए। उन्होंने 3 महीने बाद पहली बार विजय हजारी ट्रॉफी में खेलते हुए अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेला। उस मैच में अय्यर ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 82 रन की पारी खेली और मुंबई टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया। उनकी इस पारी के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया। 

    खबरें और भी

    IND vs ODI 2026: दोनों टीमें इस प्रकार-

    भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।

    न्यूजीलैंड- माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लर्कसन, डेवोन कॉनवे, जैफ फाउल्क्स, मिच हे, कााइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल रे और विल यंग।

    IND vs NZ ODI Schedule

    • 11 जनवरी 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे, वडोदरा
    • 14 जनवरी 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे, राजकोट
    • 18 जनवरी 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे, इंदौर

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ ODI Series: श्रेयस अय्यर को इस एक शर्त पर मिली भारतीय स्‍क्वॉड में जगह, 6 जनवरी को देंगे 'परीक्षा'