Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ: शतक से चूके Shreyas Iyer, शॉर्ट बॉल का हुए शिकार; न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 06:14 PM (IST)

    भारतीय टीम के मध्यक्रम की रीढ़ कहे जाने वाले श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर उम्दा पारी खेली। हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय ...और पढ़ें

    न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी। फोटो- सोशल मीडिया
    न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. शतक बनाने से चूके श्रेयस अय्यर
    2. 79 रन की पारी खेली
    3. न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर औसत

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने से चूक गए। 79 रन की उम्दा पारी खेलकर अय्यर आउट हुए। अक्षर पटेल के साथ अय्यर ने 98 रन की साझेदारी की।

    श्रेयस अय्यर अर्धशतक बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। विलियम ओरूर्क ने उन्हें एक शॉर्ट गेंद डाली थी जिस पर वह पुल करने से खुद को रोक नहीं पाए। गेंद हवा में खड़ी हो गई और विल यंग ने स्क्वायर लेग से पीछे की ओर दौड़ लगाई। हालांकि, वह फंबल भी हुए, लेकिन यंग ने दूसरे प्रयास में कैच लपक लिया।

    श्रेयस का औसत सर्वाधिक 

    आउट होने से पहले श्रेयस अय्यर ने कुछ खास उपलब्धियां हासिल की। न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी इवेंट में वनडे में कम से कम 200 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अय्यर की औसत सर्वाधिक है। वह इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

    आईसीसी टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर:-

    • पारी - 14
    • रन - 680
    • औसत - 61.81
    • स्ट्राइक रेट - 104.78
    • शतक - 2
    • अर्धशतक - 5

    वर्ल्ड कप में जड़ा था शतक

    श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अब तक 76.28 की औसत से रन बनाए हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अय्यर ने कीवी टीम के खिलाफ शतक जड़ा था। अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली 8 पारियों में 563 रन बना चुके हैं।

    श्रेयस अय्यर बनाम न्यूजीलैंड वनडे

    1. 103
    2. 52
    3. 62
    4. 80
    5. 49
    6. 33
    7. 105
    8. 79

    इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन:-

    • श्रेयस अय्यर - 150
    • शुभमन गिल - 149
    • विराट कोहली - 133

    चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन

    बता दें कि श्रेयस अय्यर मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरे नंबर पर गिल हैं और तीसरे नंबर पर विराट कोहली मौजूद हैं। श्रेयस अय्यर ने अपनी इस पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के लगाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IND vs NZ: 48 ओवर 10 विकेट... न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज का कहर, पावरप्ले में भारत के खिलाफ की घातक गेंदबाजी

    यह भी पढ़ें- ये कैसे हो गया...ग्लेन फिलिप्स ने 0.62 माइक्रो सेकेंड में कैच लपक लिया; भारतीय फैंस सहित अनुष्का का दिल तोड़ दिया