Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKR vs SRH: पहले ही मैच में फ्लॉप हुए Shreyas Iyer, बिना खाता खोले पवेलियन लौटे KKR के कप्तान, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 08:28 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रही है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत ...और पढ़ें

    Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
    Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

    HighLights

    1. श्रेयस अय्यर पहले मैच में हुए बुरी तरह से फ्लॉप
    2. बिना खाता खोले पवेलियन लौटे केकेआर के कप्तान
    3. वेंकटेश अय्यर ने भी किया बल्ले से निराश

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं हुआ है। अय्यर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। केकेआर के कैप्टन को टी नटराजन ने अपने जाल में फंसाया और वह पैट कमिंस को कैच देकर चलते बने।

    अय्यर नहीं खोल सके खाता

    ईडन गार्डन्स के मैदान पर श्रेयस अय्यर की पारी का अंत महज 2 गेंदों में हो गया। टी नटराजन की गेंद को अय्यर ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन वह बॉल को सीधा सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के हाथों में मार बैठे। कमिंस को यह कैच पकड़ने के लिए थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ी, पर उन्होंने कोई गलती नहीं की। अय्यर के जीरो पर आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। फैन्स अय्यर को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

    खराब रही है केकेआर की शुरुआत

    टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। सुनील नरेन महज 2 रन बनाकर रनआउट होकर पवेलियन लौटे। वहीं, नंबर तीन पर प्रमोट किए गए वेंकटेश अय्यर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने। कप्तान श्रेयस अय्यर भी टीम को मझधार में छोड़कर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। नटराजन ने एक ही ओवर में कोलकाता को दो बड़े झटके दिए।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs DC: पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी धड़कनें, स्टार बॉलर हुआ बुरी तरह से चोटिल; मैदान से ले जाना पड़ा बाहर

    मार्करम को मिली ट्रेविस हेड पर तरजीह

    सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एडम मार्करम को ट्रेविस हेड पर तरजीह दी है। मार्करम की हालिया फॉर्म काफी जबरदस्त चल रही है, जिसका फायदा उन्हें मिला है। मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी को ओपनर के तौर पर एसआरएच ने चुना है। वहीं, मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी एडम मार्करम, हेनरिक क्लासन और अब्दुल समद के कंधों पर सौंपी गई है। गेंदबाजी में पैट कमिंस का साथ मार्को जेनसन, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन निभा रहे हैं।

    खबरें और भी